जौनपुर। शीतला चौकियां धाम में शनिवार की सुबह चैत्र मास की शीतला अष्टमी तिथि के दिन हजारों की संख्या में भक्तों ने मां शीतला मातारानी जी का दर्शन पूजन किया। प्रातःकाल मन्दिर के कपाट खुलने के पश्चात मातारानी जी का भव्य श्रृंगार कर आरती पूजन किया गया। हवन पूजन मातारानी जी के जय जयकारों से सारा वातावरण भक्तिमय हो गया। मन्दिर के बाहर भक्तों की लम्बी कतार मातारानी जी के दर्शन पूजन करने के लिये दोपहर तक लगी रही। महिलाओं ने हलुवा पूडी रोट, माला फूल प्रसाद चढ़ाकर हल्दी लेपन कर मातारानी जी का बसीऔरा दर्शन पूजन किया। मन्दिर के बगल में स्थित पवित्र कुण्ड में भी महिलाओं ने पूजन किया। मन्दिर को आकर्षण फूलों झालर लाइट से सजाया गया है। मातारानी जी के दर्शन पूजन करने के पश्चात काल भैरवनाथ मन्दिर काली माता मन्दिर में भी भक्तों ने दर्शन पूजन किया। सुरक्षा की दृष्टि से शीतला चौकियां चौकी प्रभारी ईश चन्द यादव समेत सहयोगी पुलिस दल कतार में खड़े होकर भक्तों को दर्शन पूजन कराते हुए नजर आए।
शीतला अष्टमी पर चौकिया धाम में उमड़ी भक्तों की भीड़

अपनी भाषा चुने।
You Might Also Like
Leave a Comment
Recent Posts
- सिस्टम को स्टूडेंट नहीं, अंधभक्त चाहिए’: इंदौर में राहुल गांधी की हुंकार; 13% होल्ड, पेपर लीक और फर्जीवाड़े पर छात्रों के साक्ष्यों से गरमाई सियासत
- 63 घंटे बाद भी न्याय का इंतजार: विक्रम के परिवार के समर्थन में उठी आवाज, प्रशासन से मुआवजा-नौकरी और पुनर्वास की मांग
- भोर की खामोशी चीखों में बदली: सिजुआ में धंसी धरती, मलबे में दबकर 10 वर्षीय विक्रम की मौत; 25 परिवारों पर टूटा बेघर होने का संकट
- कतरास बाजार में पुलिस का सघन वाहन जांच अभियान, नाबालिगों की बाइक जब्त
- भोर की खामोशी चीखों में बदली: सिजुआ में धंसी धरती, मलबे में दबकर 10 वर्षीय बच्चे की मौत
