शाहगंज / जौनपुर | कोतवाली क्षेत्र के अन्तर्गत चिरैया मोड़ के समीप सड़क दुघर्टना में बाइक सवार दो लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। मौके पर मौजूद स्थानीय लोगों ने एम्बुलेंस की मदद से इलाज हेतु राजकीय चिकित्सालय में भर्ती कराया। जहां चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार के बाद एक युवक की हालत गंभीर देख बेहतर इलाज हेतु जिला चिकित्सालय रेफर कर दिया।
क्षेत्र के अयोध्या मार्ग स्थित चिरैया मोड़ के समीप गुरुवार की रात आजमगढ़ जनपद के पवई थाना क्षेत्र के किशुनपुर गांव निवासी 38 वर्षीय नीरज गौड़ पुत्र राम उजागीर गौड़ और 50 वर्षीय रमापति दूबे पुत्र राम कवल दूबे बाइक से घर जा रहें थे कि तेज रफ्तार बाइक अनियंत्रित होकर एक ठेले से टकरा गई। जिसके चलते दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए। मौके पर मौजूद स्थानीय लोगों ने दोनों घायलों को इलाज हेतु राजकीय चिकित्सालय में भर्ती कराया गया। जहां चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार के बाद नीरज गौड़ की हालत गंभीर देख बेहतर इलाज हेतु जिला चिकित्सालय रेफर कर दिया।

