जफराबाद। थाना क्षेत्र के कुतलूपुर गांव में मंगलवार को भतीजी की शादी का निमंत्रण ने दिये जाने को लेकर पड़ोसियों ने चाचा भतीजा को पीट दिया। तहरीर दिये जाने पर पुलिस ने केस दर्ज कर लिया है। कुतलूपुर गांव के योगेश चौहान पुत्र स्व. त्रिभुवन चौहान ने जफराबाद थाने पर तहरीर देकर आरोप लगाया है कि मंगलवार को उनकी भतीजी की शादी थी। शादी में द्वाराचार के समय वे बारात को लेने के लिये गये तो रास्ते में ही गांव के ही कुछ लोग जिन्हे की शादी में निमंत्रण नही दिया गया था उसी बात को लेकर योगेश को मारने पीटने लगे और बीच बचाव करने गये उनके दो भतीजों को भी पीट दिया। साथ ही बारातियों को भी मारने की धमकी दी। प्रभारी निरीक्षक जयप्रकाश यादव का कहना है कि योगेश की तहरीर पर चार के विरूद्ध केस को दर्ज कर लिया गया है विधिक कार्यवाही की जा रही है।
पड़ोसियों ने चाचा-भतीजा को पीटा तो पुलिस ने चार के विरूद्ध किया केस दर्ज
अपनी भाषा चुने।
You Might Also Like
Leave a Comment
Recent Posts
- वरिष्ठ पत्रकार श्रीनारायण तिवारी को मिलेगा आज का कर्मवीर अवार्ड
- मुख्यमंत्री करेंगे रोजगार महाकुंभ का उद्घाटन,लाड़ली बहनों के लिए विशेष रोजगार मेला
- आंखों में आंसू और दिल में श्रद्धा के साथ लोढ़ा परिवार ने किया बप्पा की विदाई
- उत्तर मध्य मुंबई युवक कांग्रेस ने निखिल रूपारेल के नेतृत्व में की गणेश भक्तों की सेवा
- विदाई से पहले मानसून का रौद्र रूप: मौसम में अचानक बदलाव ने बढ़ाई आफत, कई जिलों में बाढ़ का खतरा
