By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
Akhand Rashtra NewsAkhand Rashtra NewsAkhand Rashtra News
  • होम
  • राज्य
    • उत्तराखंड
    • बिहार
    • पश्चिम बंगाल
    • मध्य प्रदेश
    • गुजरात
    • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • अपराध
  • साहित्य
  • धर्म
  • एक्सक्लूसिव
  • सम्पादकीय
  • ई पेपर
Reading: सड़क हादसे में बसन्त लाल ने पत्नी और बेटे को खोया,
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
Akhand Rashtra NewsAkhand Rashtra News
Font ResizerAa
  • होम
  • राज्य
    • उत्तराखंड
    • बिहार
    • पश्चिम बंगाल
    • मध्य प्रदेश
    • गुजरात
    • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • अपराध
  • साहित्य
  • धर्म
  • एक्सक्लूसिव
  • सम्पादकीय
  • ई पेपर
Have an existing account? Sign In
Follow US
© 2008 - 2026 Akhand Rashtra News All Rights Reserved. Proudly Made By Akshant Media Solution
Akhand Rashtra News > उत्तर प्रदेश > सड़क हादसे में बसन्त लाल ने पत्नी और बेटे को खोया,
उत्तर प्रदेशराज्य

सड़क हादसे में बसन्त लाल ने पत्नी और बेटे को खोया,

Digital Desk - Lucknow
Last updated: February 21, 2025 5:34 am
Digital Desk - Lucknow
1 year ago
Share
सड़क हादसे में बसन्त लाल ने पत्नी और बेटे को खोया,
SHARE

अपनी भाषा चुने।

मृतकों में 4 महिलाएं, 3 पुरुष तथा 7 वर्षीय बच्चा शामिल

जौनपुर। महाकुम्भ में स्नान कर वाराणसी से दर्शन पूजन करने के बाद अयोध्या जा रही डबल डेकर बस और सूमो कार की अलग—अलग भिड़ंत में 9 लोगों की मौके पर ही मौत हो गयी। मृतकों में 4 महिलाएं, 3 पुरुष तथा 7 वर्षीय बच्चा शामिल है जबकि दोनों घटनाओं में 29 लोग बुरी तरह घायल हो गये हैं। घायलों को पुलिस ने उपचार हेतु सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया। सभी का प्रथम उपचार करने के बाद डॉक्टरों ने गंभीर हालत होने के कारण बेहतर उपचार के लिए उन सबको जिला अस्पताल रेफर कर दिया है जहां उनका उपचार चल रहा है। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पंचायतनामा के बाद पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। घटना गुरुवार अलसुबह की है। घटना की जानकारी मिलते ही जिलाधिकारी डा. दिनेश चन्द्र, पुलिस अधीक्षक डा. कौस्तुभ, अपर पुलिस अधीक्षक ग्रामीण शैलेंद्र प्रताप सिंह, पुलिस उपाधीक्षक बदलापुर प्रतिमा वर्मा, उपजिलाधिकारी बदलापुर डा. योगिता सिंह, तहसीलदार राकेश कुमार, प्रभारी निरीक्षक गजानंद चौबे, अधिशासी अधिकारी नगर पंचायत अरविंद सिंह, चेयरमैन प्रतिनिधि वैभव सिंह आदि मौके पर पहुंच गये। घटना के दौरान मौके पर चीख-पुकार मच गयी थी। चूंकि वाहनों की भिडंत इतनी तेज थी कि अगल-बगल गांव में सो रहे लोगों की नींद खुल गयी। लोग आवाज सुनकर मौके पर पहुंच गये। ग्रामीणों की मदद से पुलिस ने मृतकों तथा घायलों को सूमो तथा बस से बाहर निकाला। सभी को पुलिस ने सीएचसी बदलापुर भिजवाया। घटना के बारे में बताया जा रहा है कि एक सूमों पर सवार लोग झारखंड से वाराणसी में पूजन अर्चन करनें के बाद अयोध्या दर्शन करने जा रहे थे। सूमो जैसे ही सरोखनपुर गांव के पास फोरलेन पर पहुंची कि डिवाडर से टकरा गई। अभी मौके पर पंहुची पुलिस सूमों पर सवार घायल लोगों को बाहर निकाल रही थी कि तब तक वाराणसी से अयोध्या जा रही डबल डेकर बस चावल लदे ट्रक में पीछे से वहीं जा भिड़ी।
मृतकों में भगवान सिंह पुत्र स्व0 रामजी मादीपुर, पंजाबी बाग, नई दिल्ली, अनीता पत्नी बसंत लाल मादीपुर पश्चिम दिल्ली, शकुंतला पत्नी इन्द्र कुमार मादीपुर पंजाबी बाग नई दिल्ली, दिनेश पुत्र बसंतलाल मादीपुर पंजाबी बाग नई दिल्ली, सुशीला पत्नी नाथूराम दलितनगर भिवानी हरियाणा एवं विहान पुत्र भोला सिंह निवासी अज्ञात हैं जबकि तीन अज्ञात हैं।
वहीं घायलों में बबली 46 वर्ष पत्नी धर्मेंद्र, सुभाष 50 वर्ष पुत्र हनुमान, दिनेश 39 वर्ष पुत्र बसंत लाल, रंजीत 40 वर्ष, दिनेश चौबे 55 वर्ष पुत्र पीके चौबे, कविता 45 वर्ष पत्नी दिनेश कुमार,
हरिश्चंद्र 61 वर्ष पुत्र रामनाथ, भगवान सिंह 58 वर्ष पुत्र रामजी लाल, मायावती 55 वर्ष पत्नी हरि प्रसाद, खेमचंद 55 वर्ष पुत्र दालचन्द, गीता 55 वर्ष पत्नी हरिश्चंद्र, किशोरी लाल 60 वर्ष पुत्र स्व0 लालाराम, लक्ष्मी 32 वर्ष सुभाष चंद्र, सुरेश 51 वर्ष पुत्र नन्हकू, सुशीला 60 वर्ष पत्नी नन्हकू, सरस्वती 55 वर्ष पत्नी राजकुमार, आशीष 39 वर्ष पुत्र संजय, शकुंतला 54 वर्ष पत्नी इन्द्रेश कुमार, सुशील 65 पत्नी नाथूराम, रामवती 60 वर्ष सन्तराम, राधा देवी 70 वर्ष पत्नी काली प्रसाद, गीतांजलि 31 वर्ष पत्नी संजय
तारा 56 वर्ष पत्नी रामलाल, कमलेश 50 वर्ष पत्नी जुगुनू एवं मंशा 48 पत्नी कमलेश हैं।
वहीं भगवान सिंह पुत्र स्व0 रामजी, अनीता पत्नी बसंत लाल, शकुंतला पत्नी इंद्र कुमार, दिनेश पुत्र बसंत लाल, सुशीला पत्नी नाथूराम, बिहान पुत्र भोला सिंह ने जिला अस्पताल में उपचार के दौरान दम तोड़ दिया।

हादसा में बसन्त लाल ने पत्नी और बेटे को खो दिया
बादलपुर कोतवाली क्षेत्र के सरोखनपुर गांव के पास फोर लेन पर डबल टेकर की बस की भिड़ंत में नई दिल्ली के निवासी बस में सवार बसंत लाल ने अपनी पत्नी तथा बेटे को खो दिया। उन्हें क्या पता था कि दर्शन पूजन अर्चन करने जा रहे पुत्र दिनेश व पत्नी अनीता उनका साथ छोड़कर चले जाएंगे। हादसे में पत्नी अनीता व पुत्र दिनेश का पोस्टमार्टम एक साथ देख कर बसंत लाल दहाड़ें मारकर रोने लगे। साथ वाले उन्हें ढाढस बधा रहे थे।

You Might Also Like

राजेश विक्रांत को मिला छत्रपति शिवाजी महाराज राष्ट्रीय एकता पुरस्कार
सहायक उपकरण के लिए 428 दिव्यांग बच्चे चिह्नित
मुंगराबादशाहपुर पुलिस ने दोहरे हत्याकांड का पर्दाफाश करते हुए तीन आरोपियों को किया गिरफ्तार –
भाजपा सरकार में भी घूसखोरी चरम पर, एक और घूसखोर रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार
करणी सेना के राष्ट्रीय अध्यक्ष की हत्या को लेकर मीरा भायंदर में आक्रोश
Share This Article
Facebook Email Print
Previous Article रमेश चन्द्र को बनाया गया उपाध्यक्ष रमेश चन्द्र को बनाया गया उपाध्यक्ष
Next Article मीरारोड में संत शिरोमणि रविदास महाराज की जयंती का आयोजन मीरारोड में संत शिरोमणि रविदास महाराज की जयंती का आयोजन
Leave a Comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent Posts

  • मुराईडीह खदान के पास 59 टन अवैध कोयला जब्त, CISF की कार्रवाई से कोयला तस्करों में हड़कंप
  • 25 जून से मुहर्रम पर्व की समाप्ति तक 24×7 प्रभावी रहेगा कंट्रोल रूम
  • KEM अस्पताल नामांतरण मामला, किंग एडवर्ड गुलामी के दौर का प्रतीक : मंगल प्रभात लोढ़ा
  • धनबाद में अब तक 74.73% मतदाताओं का मैपिंग संपन्न
  • आसपास बनारस कर लूँ…!

Recent Comments

  1. Akhand Rashtra on उत्कृष्ट शिक्षा की अलख जगाने के लिए मुंबई के वकील ने गांव में खोला स्कूल
  2. Akhand Rashtra on चलती ट्रेन में गोलीबारी, RPF के ASI और 3 यात्रियों की मौत, जयपुर-मुंबई ट्रेन में पालघर के पास फायरिंग
  3. Bhaskar Singh on माता भाग्यलक्ष्मी के दर्शनोपरांत रामराज्य सभा का समापन
  4. Ryan F on चलती ट्रेन में गोलीबारी, RPF के ASI और 3 यात्रियों की मौत, जयपुर-मुंबई ट्रेन में पालघर के पास फायरिंग
  5. AlyciaH on उत्कृष्ट शिक्षा की अलख जगाने के लिए मुंबई के वकील ने गांव में खोला स्कूल
about us

Akhand Rashtra एक राष्ट्रीय दैनिक अख़बार है, जो 18 वर्षों से निष्पक्ष, सटीक और जिम्मेदार पत्रकारिता करते हुए प्रिंट व डिजिटल माध्यमों पर सक्रिय है।

Important Category

  • उत्तर प्रदेश
  • मध्य प्रदेश
  • उत्तराखंड
  • गुजरात
  • पश्चिम बंगाल
  • बिहार
  • महाराष्ट्र

Important Links

  • देश
  • विदेश
  • एक्सक्लूसिव
  • अपराध
  • राजनीति
  • साहित्य

Quick Link

  • About Us
  • Privacy Policy
  • Terms & Conditions – Akhand Rashtra
  • Disclaimer
  • GDPR
  • Contact

Find Us on Socials

© 2008 - 2026 Akhand Rashtra News All Rights Reserved. Proudly Made By Akshant Media Solution
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?

Not a member? Sign Up