By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
Akhand Rashtra NewsAkhand Rashtra NewsAkhand Rashtra News
  • होम
  • राज्य
    • उत्तराखंड
    • बिहार
    • पश्चिम बंगाल
    • मध्य प्रदेश
    • गुजरात
    • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • अपराध
  • साहित्य
  • धर्म
  • एक्सक्लूसिव
  • सम्पादकीय
  • ई पेपर
Reading: लापरवाही के चलते चरमरा गई है स्वास्थ्य सेवायें
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
Akhand Rashtra NewsAkhand Rashtra News
Font ResizerAa
  • होम
  • राज्य
    • उत्तराखंड
    • बिहार
    • पश्चिम बंगाल
    • मध्य प्रदेश
    • गुजरात
    • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • अपराध
  • साहित्य
  • धर्म
  • एक्सक्लूसिव
  • सम्पादकीय
  • ई पेपर
Have an existing account? Sign In
Follow US
© 2008 - 2026 Akhand Rashtra News All Rights Reserved. Proudly Made By Akshant Media Solution
Akhand Rashtra News > उत्तर प्रदेश > लापरवाही के चलते चरमरा गई है स्वास्थ्य सेवायें
उत्तर प्रदेशराज्य

लापरवाही के चलते चरमरा गई है स्वास्थ्य सेवायें

Digital Desk - Lucknow
Last updated: May 10, 2025 6:15 am
Digital Desk - Lucknow
1 year ago
Share
SHARE

जौनपुर। मछलीशहर तहसील क्षेत्र में स्वास्थ्य सेवाएं पूरी तरह से बेपटरी हो चुकी है। हालत यह है कि स्वास्थ्य केंद्रों के पास अपना निजी भवन नहीं है। आंगनबाड़ी केंद्र के बरामदे में आज भी पीएचसी चल रहा है। जांच के लिए लगाई गई हेल्थ एटीएम कमरे में बंद है जबकि कागज पर उसे क्रियाशील दिखाया गया है। मरीजों को बेहतर इलाज की सुविधा मुहैया कराने के लिए ब्लॉक क्षेत्र में एक सीएचसी के साथ ही छह पीएचसी स्थापित है। स्वास्थ्य विभाग का दावा है कि अस्पतालों में डॉक्टर और अन्य स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध हैं। जमालपुर गांव में पीएचसी की स्वीकृति डेढ़ दशक पहले ही हो गई थी। वहां डॉक्टर भी तैनात किए गए। कुछ दिन तक कागज पर ही तैनाती चलती रही। बाद में आंगनबाड़ी केंद्र के भवन में एक कमरा उधार लेकर स्वास्थ्य सेवा शुरू की गई है। आंगनबाड़ी केंद्र के भवन के एक कमरे में दवा रखते हैं और बरामदे में बैठकर इलाज किया जाता हैं। मछलीशहर सीएचसी से जुड़ी दो पीएचसी पर आज तक डॉक्टरों की तैनाती की गई है। कुंवरपुर और मीरगंज पीएचसी में डॉक्टर की तैनाती नहीं होने से मरीजों को इलाज के लिए भटकना पड़ रहा है। अस्थाई व्यवस्था करके सप्ताह में एक या दो दिन डॉक्टर भेजे जाते हैं। कुंवरपुर और बरईपार में तैनात डॉक्टर से सीएचसी में ओपीडी करवाई जाती है।एक साल से सीएचसी के कमरे में बंद है हेल्थ एटीएम-कुंवरपुर और जमालपुर में हेल्थ एटीएम मशीन अभी तक पहुंची ही नहीं है। बरईपार, कसेरवा, मीरगंज में इंस्टालेशन नहीं हुआ है। मशीन अस्पताल के कमरे में बंद पड़ी है। यही स्थिति सीएचसी मछलीशहर में भी है। करीब एक साल पहले ही मशीन आकर टेली मेडिसिन कक्ष के बगल के कमरे में रखी गई है। मशीन को क्रियाशील करने के लिए इंजीनियर का इंतजार है। जमालपुर पीएचसी में तैनात एलटी रायसाहब चौहान ने बताया कि भवन के अभाव में हेल्थ एटीएम मशीन स्थापित नहीं हो पाई है। मशीन सीएचसी में आकर रखी गई है। यहां डॉक्टर को बैठकर इलाज करने की व्यवस्था नहीं है, तो हेल्थ मशीन कैसे स्थापित होगी। कुंवरपुर पीएचसी में तैनात फार्मासिस्ट वंशराज ने बताया कि अस्पताल में कोई हेल्थ एटीएम मशीन आने की जानकारी नहीं है। यदि मशीन आई होगी तो अधीक्षक कार्यालय में ही रखी होगी। यहां हेल्थ एटीएम मशीन अभी नहीं है। डॉ राजीव यादव, एसीएमओ का कहना है कि पीएचसी भवन के लिए प्रस्ताव भेजा गया है। अभी बजट नहीं आया है। बजट आते ही निर्माण कराया जाएगा। हेल्थ एटीएम जहाँ खराब हैं उनकी जांच कराई जा रही है, जल्द ही सभी संचालित होंगे।

You Might Also Like

अपनी भाषा, अपनी संस्कृति और अपने राष्ट्र पर करें अभिमान– राजन महाराज
चंद्रमणि उपाध्याय की सेवा निवृत्ति सम्मान समारोह संपन्न
स्वतंत्रता दिवस पर उत्तर भारतीय संघ द्वारा 76 महिलाओं को सिलाई मशीन का वितरण
गढ़वाघाट मठ के स्वामी सद्गुरु परमहंस का आगमन, 5 जनवरी को महाभंडारा
निर्मला त्रिपाठी की पुण्यतिथि पर जरूरतमंदों को कंबल का उपहार
Share This Article
Facebook Email Print
Previous Article जौनपुर ने निकली तिरंगा सेना शौर्य पराक्रम पदयात्रा जौनपुर ने निकली तिरंगा सेना शौर्य पराक्रम पदयात्रा
Next Article बेकाबू स्कॉर्पियो हुई दुर्घटनाग्रस्त, हादसे में हुई दो लोगों की मौत
Leave a Comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent Posts

  • आसपास बनारस कर लूँ…!
  • Bada Mangal 2026: राष्ट्रीय हिन्दू रक्षा परिषद ने किया ‘सनातनी कवच’ का विमोचन, समाज में स्वच्छता और शुचिता का जागेगा अलख
  • उन्नाव दर्दनाक हादसा: रोड रोलर ने कुचला 10 वर्षीय बच्चे को, शव रखकर परिवार ने हाईवे जाम किया
  • अखिल भारतीय सर्वजन हित पार्टी का “विराट कार्यकर्ता सम्मेलन” संपन्न, ‘मिशन 2027’ का हुआ शंखनाद
  • अवध प्रांत में आतंक का पर्याय बने चार शातिर बदमाशों को पुलिस ने किया गिरफ्तार

Recent Comments

  1. Akhand Rashtra on उत्कृष्ट शिक्षा की अलख जगाने के लिए मुंबई के वकील ने गांव में खोला स्कूल
  2. Akhand Rashtra on चलती ट्रेन में गोलीबारी, RPF के ASI और 3 यात्रियों की मौत, जयपुर-मुंबई ट्रेन में पालघर के पास फायरिंग
  3. Bhaskar Singh on माता भाग्यलक्ष्मी के दर्शनोपरांत रामराज्य सभा का समापन
  4. Ryan F on चलती ट्रेन में गोलीबारी, RPF के ASI और 3 यात्रियों की मौत, जयपुर-मुंबई ट्रेन में पालघर के पास फायरिंग
  5. AlyciaH on उत्कृष्ट शिक्षा की अलख जगाने के लिए मुंबई के वकील ने गांव में खोला स्कूल
about us

Akhand Rashtra एक राष्ट्रीय दैनिक अख़बार है, जो 18 वर्षों से निष्पक्ष, सटीक और जिम्मेदार पत्रकारिता करते हुए प्रिंट व डिजिटल माध्यमों पर सक्रिय है।

Important Category

  • उत्तर प्रदेश
  • मध्य प्रदेश
  • उत्तराखंड
  • गुजरात
  • पश्चिम बंगाल
  • बिहार
  • महाराष्ट्र

Important Links

  • देश
  • विदेश
  • एक्सक्लूसिव
  • अपराध
  • राजनीति
  • साहित्य

Quick Link

  • About Us
  • Privacy Policy
  • Terms & Conditions – Akhand Rashtra
  • Disclaimer
  • GDPR
  • Contact

Find Us on Socials

© 2008 - 2026 Akhand Rashtra News All Rights Reserved. Proudly Made By Akshant Media Solution
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?

Not a member? Sign Up