मुगलसराय, चंदौली। पुलिस अधीक्षक आदित्य लांग्हे द्वारा जनपद में शराब तस्करी व मादक पदार्थों की तस्करी करने वालों के विरूद्ध कार्यवाही हेतु दिये गये निर्देशों के क्रम में अपर पुलिस अधीक्षक सदर अनन्त चन्द्रशेखर एवं क्षेत्राधिकारी पीडीडीयू नगर राजीव सिसौदिया के पर्यवेक्षण में प्रभारी निरीक्षक मुगलसराय गगनराज सिंह के नेतृत्व में थाना मुगलसराय पुलिस टीम को सूचना मिली कि छित्तमपुर की तरफ से 1 टाटा मैजिक वाहन से शराब की तस्करी करके बिहार ले जाया जा रहा है।सूचना के आधार पर थाना मुगलसराय पुलिस टीम द्वारा ग्राम कुण्डे खुर्द जाने वाले रास्ते से आगे छित्तमपुर वाली रोड पर चेकिंग के दौरान अभियुक्त विपिन पुत्र ओम प्रकाश निवासी मैनाताली थाना मुगलसराय जनपद चन्दौली व अभिषेक यादव पुत्र स्व0 अशोक यादव निवासी ग्राम लिझरी अदलहाट, जनपद मिर्जापुर निवासी को गिरफ्तार किया गया।उनके पास से पुलिस ने एक टाटा मैजिक वाहन पर लादकर कुल 110 पेटी अवैध अंग्रेजी शराब को बरामद किया जिसकी अनुमानित कीमत लगभग 17 लाख रुपए बताई जाती है। पकड़े गये अभियुक्तों पर पुलिस संबंधित धारा लगाते हुए अग्रिम कार्रवाई करने में जुट गई।
सत्रह लाख की शराब के साथ दो तस्कर गिरफ्तार
ओमकार त्रिपाठी राजनीतिक विश्लेषक है, इसी के साथ
पिछले कई वर्षों से उत्तर प्रदेश की जमीनी राजनीति, प्रशासनिक हलचल और खोजी पत्रकारिता (Crime & Investigative Reporting) में सक्रिय। 19 वर्ष पुराने प्रतिष्ठित अखबार दैनिक अखंड राष्ट्र (Akhand Rashtra) के स्थानीय संपादक है,
Omkar Tripathi विशेष तौर पर निष्पक्ष आवाज और पारदर्शी गवर्नेंस के लिए प्रतिबद्ध है
Leave a Comment
