भायंदर। मीरा भायंदर के सुप्रसिद्ध समाजसेवी तथा राष्ट्रीय परशुराम सेना के संरक्षक अरविंद उपाध्याय को उनके सराहनीय सामाजिक और धार्मिक कार्यों को देखते हुए देखते हुए प्रवासी संदेश द्वारा लता मंगेशकर सभागृह में आयोजित कार्यक्रम में उन्हें प्रवासी संदेश समाज रत्न पुरस्कार से सम्मानित किया गया। उन्हें यह पुरस्कार बीजेपी की विधायक मनीषा ताई चौधरी के हाथों प्राप्त हुआ। पिछले दिनों भायंदर के एक अनाथ आश्रम में बुजुर्गों की सेवा करके अपनी माता की पुण्यतिथि मनाने के चलते सुर्खियों में आए अरविंद उपाध्याय मीरा भायंदर के साथ-साथ मुंबई, ठाणे तथा अपने गृह जनपद मडियाहू, जौनपुर में भी सामाजिक कार्य करते रहे हैं।
समाजसेवी अरविंद उपाध्याय को प्रवासी संदेश समाज रत्न पुरस्कार

अपनी भाषा चुने।
You Might Also Like
Leave a Comment
Recent Posts
- फार्मेसी स्वास्थ्य सेवा प्रणाली का अत्यंत महत्वपूर्ण अंग : दिनेश त्रिपाठी
- जौनपुर में ब्राह्मण महासभा ने 1100 परशुराम प्रतिमाएं देने का लिया संकल्प
- बारह ज्योतिर्लिंगों की आकर्षक सजावट बनी इस वर्ष का विशेष आकर्षण
- परिश्रम द्वारा आयोजित नेत्र चिकित्सा शिविर का 500 जरूरतमंद लोगों ने उठाया लाभ
- ज्योतिरादित्य इंस्टिट्यूट ऑफ़ फार्मेसी ने निकाली जागरूकता रैली
