By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
Akhand Rashtra NewsAkhand Rashtra NewsAkhand Rashtra News
  • होम
  • राज्य
    • उत्तराखंड
    • बिहार
    • पश्चिम बंगाल
    • मध्य प्रदेश
    • गुजरात
    • महाराष्ट्र
    • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • अपराध
  • साहित्य
  • धर्म
  • एक्सक्लूसिव
  • सम्पादकीय
  • ई पेपर
Reading: सरकार हमारी तो पुलिस भी हमारी, प्रशासन की चुप्पी से बढ़ रहा तनाव
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
Akhand Rashtra NewsAkhand Rashtra News
Font ResizerAa
  • होम
  • राज्य
    • उत्तराखंड
    • बिहार
    • पश्चिम बंगाल
    • मध्य प्रदेश
    • गुजरात
    • महाराष्ट्र
    • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • अपराध
  • साहित्य
  • धर्म
  • एक्सक्लूसिव
  • सम्पादकीय
  • ई पेपर
Have an existing account? Sign In
Follow US
© 2008 - 2026 Akhand Rashtra News All Rights Reserved. Proudly Made By Akshant Media Solution
Akhand Rashtra News > उत्तर प्रदेश > सरकार हमारी तो पुलिस भी हमारी, प्रशासन की चुप्पी से बढ़ रहा तनाव
उत्तर प्रदेशराज्य

सरकार हमारी तो पुलिस भी हमारी, प्रशासन की चुप्पी से बढ़ रहा तनाव

Omkar Tripathi
Last updated: August 22, 2025 10:45 pm
Omkar Tripathi
6 months ago
Share
SHARE

जौनपुर। गांव की आबादी भूमि पर एक बड़े कब्जे और रास्ता बंद करने की घटना से क्षेत्र में तनाव की स्थिति पैदा हो गई है। गांव के ही कुछ दबंग लोग खुलेआम धमकी देते है कि “सरकार उनकी है, पुलिस उनकी जेब में है।” यहां तक कि यादव परिवार की बुजुर्ग महिलाओं को भी गाली दी जा रही है। बता दें कि गांव के ही कुछ दबंग और प्रभावशाली व्यक्तियों द्वारा कथित रूप से गाटा संख्या 285 पर जबरन कब्जा कर वहां रहने वाले यादव परिवार को बेदखल करने की कोशिश की जा रही है। इस दौरान न केवल यादव परिवार के पारंपरिक आवागमन मार्ग को बाधित कर दिया गया है, बल्कि धमकी और गाली-गलौज तक की घटनाएं सामने आ रही हैं। स्थानीय पुलिस की खामोशी और प्रशासनिक निष्क्रियता ने हालात को और विस्फोटक बना दिया है।

गौरतलब है कि उक्त गाटा संख्या 285 आबादी भूमि के रूप में दर्ज है। यह आबादी भूमि में कई नंबर समाहित किए गए हैं। इस आबादी भूमि के कुछ हिस्से पर दशकों से प्रार्थीगण और उनके पूर्वजों का वैध व शांतिपूर्ण कब्जा रहा है। इस भूमि पर पेड़-पौधे हैं और यहीं सामाजिक-सांस्कृतिक गतिविधियों का आयोजन होता रहा है। यही नहीं, इसी भूमि पर पुश्तैनी पारिवारिक संस्कार, विवाह व धार्मिक अनुष्ठान भी होते आए हैं। गाटा के पश्चिम में स्थित पारंपरिक चकरोड से होकर न सिर्फ प्रार्थीगण, बल्कि कई अन्य किसान अपने खेतों तक ट्रैक्टर और अन्य वाहनों से पहुंचते हैं। लेकिन हाल ही में दबंग परिवार द्वारा इस जमीन पर दावा कर न केवल अवैध कब्जे का प्रयास किया गया, बल्कि रास्ता भी पूरी तरह बाधित कर दिया गया। चारों तरफ से तार लगा दिया है। इससे यादव परिवार के रोजमर्रा के जीवन, सुरक्षा, और धार्मिक-सामाजिक स्वतंत्रता पर सीधा हमला हुआ है।

स्थिति की गंभीरता इस बात से भी स्पष्ट होती है कि विपक्षीगण द्वारा फर्जी दस्तावेजों के आधार पर प्रशासन को भ्रमित करने और पुलिस पर दबाव बनाने की कोशिश की जा रही है। पुलिस से शिकायत के बावजूद चुप्पी साधे बैठी है। उधर, पीड़ित परिवार जनसुनवाई पोर्टल पर पिछले तीन महीने से लगातार आवेदन कर रहे हैं, लेकिन कोई सुनवाई नहीं हो रही। जनसुनवाई रेफरेंस क्रमांक 40019425056862, 40019425056853, 40019425025532 और 40015524060288 है। 

यह संपूर्ण घटना भारतीय दंड संहिता की धारा 441, 425, 503, 506 व 120बी सहित, उत्तर प्रदेश राजस्व संहिता की धारा 28, 106, 143 और संविधान के अनुच्छेद 19(1)(d), 21, तथा 300A के स्पष्ट उल्लंघन की श्रेणी में आता है। बावजूद इसके, अब तक स्थानीय पुलिस व राजस्व विभाग की ओर से कोई प्रभावी कदम नहीं उठाया गया है। यादव परिवार का कहना है कि कुछ दिनों में उनके यहां वैवाहिक कार्यक्रम है, सभी परिवार तैयारियों में जुट हैं। अगर परिवार के सदस्यों के साथ कुछ अनहोनी होती है तो पुलिस प्रशासन और अधिकारी जिम्मेदार होंगे।

प्रार्थी परिवार ने प्रशासन से मांग की है कि स्थल का तत्काल निरीक्षण कराकर उन्हें गाटा संख्या 285 पर वैध सुरक्षा प्रदान की जाए तथा पश्चिमी निकास मार्ग को पुनः सुचारु किया जाए। इसके अतिरिक्त, उन्होंने थाना बदलापुर और चौकी इंचार्ज घनश्यामपुर से भी कानून-व्यवस्था बनाए रखने की अपील की है। गांव में हालात बेहद तनावपूर्ण हैं और कभी भी टकराव की स्थिति बन सकती है। लेकिन स्थानीय प्रशासन की चुप्पी ने यादव परिवार को असमंजस और भय की स्थिति में डाल दिया है। पीड़ित परिवार का कहना है कि यदि जल्द कोई कदम नहीं उठाया गया, तो यह मामला किसी बड़े हादसे का कारण बन सकता है। 

परिवार इन दिनों एक पारिवारिक विवाह कार्यक्रम की तैयारियों में व्यस्त है, और इस समय हम मानसिक रूप से अत्यंत तनाव व भय की स्थिति में हैं। यदि हमारे किसी भी सदस्य के साथ कोई अनहोनी होती है, तो इसका सीधा उत्तरदायित्व स्थानीय प्रशासन, पुलिस विभाग तथा जनप्रतिनिधि कार्यालय की निष्क्रियता पर होगा। क्योंकि दबंग परिवार और कुछ अन्य दबंग किस्म के लोग धमकी दे रहे हैं कि यादव परिवार के लोगों को फर्जी मुकदमे में फंसा देंगे क्योंकि सरकार उनकी है और पुलिस प्रशासन उनकी जेब में है। थाना से लेकर कचहरी और तहसील तक के लोगों को आसानी से मैनेज कर लेंगे।

शाहबड़ेपुर फीडर के एसएसओ पर जानलेवा हमला,आरोपियों पर मुकदमा दर्ज
राजेश स्नेह ट्रस्ट ऑफ एजुकेशन में हुआ भावनात्मक आयोजन
फायरिंग करने वाला अभियुक्त गिरफ्तार, हथियार समेत जिंदा गोली बरामद
काव्य रसिक संस्थान छत्तीसगढ़ इकाई द्वारा कविगोष्ठी संपन्न 
जिलाधिकारी ने दिया ढैंचा की खेती पर जोर, कहा जैविक खेती को बढ़ावा दिया जाए
Share This Article
Facebook Email Print
Previous Article बाबू शोभनाथ सिंह मेमोरियल ट्रस्ट की काव्य गोष्ठी सम्पन्न 
Next Article प्लास्टिक बंदी के के नाम पर मनपा अधिकारी की दादागिरी, दुकान से उठा ले गए फ्रिज और कंप्यूटर
Leave a Comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

about us

Akhand Rashtra एक राष्ट्रीय दैनिक अख़बार है, जो 18 वर्षों से निष्पक्ष, सटीक और जिम्मेदार पत्रकारिता करते हुए प्रिंट व डिजिटल माध्यमों पर सक्रिय है।

  • उत्तर प्रदेश
  • मध्य प्रदेश
  • उत्तराखंड
  • गुजरात
  • पश्चिम बंगाल
  • बिहार
  • महाराष्ट्र
  • देश
  • विदेश
  • एक्सक्लूसिव
  • अपराध
  • राजनीति
  • साहित्य
  • About Us
  • Privacy Policy
  • Terms & Conditions – Akhand Rashtra
  • Disclaimer
  • GDPR
  • Contact

Find Us on Socials

© 2008 - 2026 Akhand Rashtra News All Rights Reserved. Proudly Made By Akshant Media Solution
Join Us!
Subscribe to our newsletter and never miss our latest news, podcasts etc..
[mc4wp_form]
Zero spam, Unsubscribe at any time.
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?

Not a member? Sign Up