जौनपुर। जिले के बदलापुर नगर में स्थित सल्तनत बहादुर महाविद्याल में 1जून 2025 से 21 जून 2025 तक ग्यारहवें अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर राष्ट्रीय सेवा योजना और नेशनल कैडेट कोर के तत्वावधान में विविध कार्यक्रम आयोजित हुए। कार्यक्रम का समापन *21 जून को सूर्य नमस्कार योग* *मुद्रा* के साथ हुआ। योग से संबंधित समस्त कार्यक्रम आयुष मंत्रालय भारत सरकार द्वारा निर्धारित थीम: ” Yoga for One Earth, One Health” के अनुसार सम्पन्न हुआ। जिसके अंतर्गत आज 21 जून को महाविद्यालय परिसर में योग प्रशिक्षक अखिलेश योगी के साथ उपस्थित समस्त लोगों ने सूर्य नमस्कार योग मुद्रा के साथ योग के विभिन्न आसनों का अभ्यास किया। प्रशिक्षक अखिलेश योगी ने छात्र- छात्राओं और उपस्थित अन्य गणमान्य लोगों को संबोधित किया और उन्हे अपने जीवन में नियमित रूप से योग को अपनाने के लिए प्रेरित किया। उन्होंने बताया कि योग एक प्राचीन पद्धति है जिसके माध्यम से हम अपने मन,शरीर और आत्मा को एक साथ लाने का प्रयास करते हैं। फलस्वरूप हम मन और शरीर को नियंत्रित करने में सफल होते हैं और शांति प्राप्त करते हैं। कार्यक्रम का आयोजन कार्यक्रम अधिकारी डाॅ.जोरावर सिंह , डॉ.मुमताज अहमद अंसारी ,डॉ. पवन सिंह, डा. तमन्ना नाज, डा. महेंद्र सिंह और एन. सी. सी. के मेजर प्रोफेसर विमलेश पाण्डेय के द्वारा किया गया। उक्त कार्यक्रम प्राचार्य प्रोफेसर सुनील प्रताप सिंह और प्रबंधक श्याम सिंह के संरक्षकत्व में सफलता पूर्वक सम्पन्न हुआ। इस अवसर पर डाॅ. कुलदीप शुक्ला ,श्री राजुल सिंह, डाॅ. राजेश सिंह के साथ विजय प्रकाश, राकेश पाल, रामजीत यादव, काजल उपाध्याय, गौरव जायसवाल, मनू सिंह ,अंतिमा यादव, सूरज, हेमंत, शुभी, शिवानी, खुशी, आस्था, आकांक्षा आदि उपस्थित रहे।

