By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
Akhand Rashtra NewsAkhand Rashtra NewsAkhand Rashtra News
  • होम
  • राज्य
    • उत्तराखंड
    • बिहार
    • पश्चिम बंगाल
    • मध्य प्रदेश
    • गुजरात
    • महाराष्ट्र
    • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • अपराध
  • साहित्य
  • धर्म
  • एक्सक्लूसिव
  • सम्पादकीय
  • ई पेपर
Reading: ससुराल से नहीं मिला दहेज तो रचाई दूसरी शादी!  पहली पत्नी का छलका दर्द, न्याय की लगाई गुहार”
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
Akhand Rashtra NewsAkhand Rashtra News
Font ResizerAa
  • होम
  • राज्य
    • उत्तराखंड
    • बिहार
    • पश्चिम बंगाल
    • मध्य प्रदेश
    • गुजरात
    • महाराष्ट्र
    • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • अपराध
  • साहित्य
  • धर्म
  • एक्सक्लूसिव
  • सम्पादकीय
  • ई पेपर
Have an existing account? Sign In
Follow US
© 2008 - 2026 Akhand Rashtra News All Rights Reserved. Proudly Made By Akshant Media Solution
Akhand Rashtra News > उत्तर प्रदेश > ससुराल से नहीं मिला दहेज तो रचाई दूसरी शादी!  पहली पत्नी का छलका दर्द, न्याय की लगाई गुहार”
उत्तर प्रदेशराज्य

ससुराल से नहीं मिला दहेज तो रचाई दूसरी शादी!  पहली पत्नी का छलका दर्द, न्याय की लगाई गुहार”

Omkar Tripathi
Last updated: June 8, 2025 5:49 pm
Omkar Tripathi
10 months ago
Share
SHARE

जफराबाद (जौनपुर)।थाना क्षेत्र के वसीरपुर गांव निवासी एक युवती ने अपने पति और ससुराल वालों पर दहेज की मांग को लेकर गंभीर आरोप लगाए हैं। विवाहिता नसरीन ने कहा है कि दहेज में तीन लाख रुपये के जेवर न मिलने पर उसके पति ने दूसरी शादी कर ली, जबकि उसने अब तक उसे तलाक भी नहीं दिया।

पीड़िता ने बताया कि उसकी शादी 10 जुलाई 2024 को रामनगर भरसड़ा निवासी फैसल अमीन पुत्र अब्दुल अमीन से प्रेम विवाह के रूप में हुई थी। शादी के बाद वह वाराणसी के फूलपुर स्थित एक फैक्टरी में कार्य करने लगी और पति के साथ वहीं किराए के मकान में रहने लगी।

24 अप्रैल को फैसल बहाने से अपने घर गया और इसके कुछ दिनों बाद 27 अप्रैल को दूसरी लड़की से चोरी-छुपे निकाह कर लिया गया। जब नसरीन को इसकी जानकारी हुई तो उसने पति के घर पहुंचकर जब सवाल किए, तो ससुराल पक्ष ने उसे पत्नी मानने से इनकार कर दिया।

नसरीन का आरोप है कि ससुराल वाले लगातार तीन लाख रुपये के जेवरात की मांग कर रहे थे, और जब यह मांग पूरी नहीं हुई तो फैसल की दूसरी शादी करा दी गई। इससे पहले वह ससुराल वालों को करीब एक लाख रुपये नगद भी दे चुकी है।

पीड़िता जब आरोपियों के घर पहुंची तो वहां ताला बंद मिला। मोहल्ले वालों ने बताया कि दूसरी शादी के बाद से ही पूरा परिवार घर छोड़कर फरार है। थक-हारकर नसरीन जफराबाद थाने पहुंची और घटना की पूरी जानकारी दी। साथ ही ससुराल पक्ष के खिलाफ दहेज उत्पीड़न, धोखाधड़ी और दूसरी शादी जैसे गंभीर आरोप लगाते हुए तहरीर दी।

 नसरीन का कहना है कि यदि उसे जल्द न्याय नहीं मिला तो वह मुख्यमंत्री कार्यालय तक शिकायत ले जाएगी।

पुलिस कर रही जांच:

जफराबाद पुलिस चौकी प्रभारी मनोज कुमार राय ने बताया कि घटना का मूल स्थान फूलपुर है। आरोपित रामनगर भरसड़ा निवासी हैं और फरार चल रहे हैं। आरोपियों को पकड़ने के लिए पुलिस अपने स्तर से लगातार प्रयास कर रही है।

लखनऊ: स्मार्ट सिटी के दावों के बीच जलभराव की समस्या, भार्गव कॉलोनी के लोग परेशान
संकल्प और सेवा की मिसाल बना बाबू आरएन सिंह डायलिसिस सेंटर
हिंदी भाषी फाउंडेशन का जोनपुर में नि:शुल्क नेत्र शिविर: 750 से अधिक मरीजों का इलाज
फ्लोरा फाउंडेशन द्वारा हजारों विद्यार्थियों को मुफ्त नोटबुक वितरित
दिन ब दिन बढ़ते साइबर अपराधो से रहें सावधान- प्रो. मनोज मिश्र
Share This Article
Facebook Email Print
Previous Article पहलगाम पहुंचकर पूर्व चेयरमैन मनोज धामा ने दी श्रद्धांजलि पहलगाम पहुंचकर पूर्व चेयरमैन मनोज धामा ने दी श्रद्धांजलि
Next Article जौनपुर में पुरानी रंजिश में दो पक्षों में हुई लड़ाई
Leave a Comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

about us

Akhand Rashtra एक राष्ट्रीय दैनिक अख़बार है, जो 18 वर्षों से निष्पक्ष, सटीक और जिम्मेदार पत्रकारिता करते हुए प्रिंट व डिजिटल माध्यमों पर सक्रिय है।

  • उत्तर प्रदेश
  • मध्य प्रदेश
  • उत्तराखंड
  • गुजरात
  • पश्चिम बंगाल
  • बिहार
  • महाराष्ट्र
  • देश
  • विदेश
  • एक्सक्लूसिव
  • अपराध
  • राजनीति
  • साहित्य
  • About Us
  • Privacy Policy
  • Terms & Conditions – Akhand Rashtra
  • Disclaimer
  • GDPR
  • Contact

Find Us on Socials

© 2008 - 2026 Akhand Rashtra News All Rights Reserved. Proudly Made By Akshant Media Solution
Join Us!
Subscribe to our newsletter and never miss our latest news, podcasts etc..
[mc4wp_form]
Zero spam, Unsubscribe at any time.
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?

Not a member? Sign Up