धर्मापुर, जौनपुर। जफराबाद थाना क्षेत्र के उत्तरगावा गांव में पुरानी रंजिश को लेकर दो पक्षों में जमकर लाठी—डंडे चल गए। इस खूनी संघर्ष में दोनों पक्षों से कुल आठ लोग घायल हो गए। घटना के बाद सभी घायलों को पुलिस ने इलाज के लिए जिला अस्पताल भिजवाया। जानकारी के अनुसार जफराबाद थाना क्षेत्र के उत्तरगावा गांव के छोटे लाल निषाद और ओम प्रकाश निषाद के परिवार के बीच काफी दिनों से पुरानी रंजिश चली आ रही है। रविवार को सुबह साढ़े 11 बजे अचानक छोटे लाल व ओम प्रकाश के परिवार के बीच झड़प शुरू हो गई। झड़प होते-होते दोनों तरफ से लाठी डंडे चलने लगे। एक—दूसरे को जमकर मारपीट दिए। इस खूनी संघर्ष में एक पक्ष से भोथू निषाद (45), ओम प्रकाश निषाद (48), जागृति (20), रंजना (22), चंदा (20) व दूसरे पक्ष से छोटे लाल (60), दीपक (27), अमित निषाद (26) घायल हो गये। वहीं भोथू, ओम प्रकाश, जागृति, दीपक और छोटे लाल का सिर फट गया। इसी दौरान एक पक्ष ने घटना की सूचना थाने पर दिया जिस पर पुलिस ने मौके पर पहुचकर सभी घायलों को इलाज के लिए जिला अस्पताल भिजवाया।
जौनपुर में पुरानी रंजिश में दो पक्षों में हुई लड़ाई
ओमकार त्रिपाठी राजनीतिक विश्लेषक है, इसी के साथ
पिछले कई वर्षों से उत्तर प्रदेश की जमीनी राजनीति, प्रशासनिक हलचल और खोजी पत्रकारिता (Crime & Investigative Reporting) में सक्रिय। 19 वर्ष पुराने प्रतिष्ठित अखबार दैनिक अखंड राष्ट्र (Akhand Rashtra) के स्थानीय संपादक है,
Omkar Tripathi विशेष तौर पर निष्पक्ष आवाज और पारदर्शी गवर्नेंस के लिए प्रतिबद्ध है
Leave a Comment
