By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
Akhand Rashtra NewsAkhand Rashtra NewsAkhand Rashtra News
  • होम
  • राज्य
    • उत्तराखंड
    • बिहार
    • पश्चिम बंगाल
    • मध्य प्रदेश
    • गुजरात
    • महाराष्ट्र
    • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • अपराध
  • साहित्य
  • धर्म
  • एक्सक्लूसिव
  • सम्पादकीय
  • ई पेपर
Reading: साइबर अपराध को रोकने के लिए मजबूत साइबर रक्षा प्रणाली आवश्यक –डॉ मनोज मिश्र
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
Akhand Rashtra NewsAkhand Rashtra News
Font ResizerAa
  • होम
  • राज्य
    • उत्तराखंड
    • बिहार
    • पश्चिम बंगाल
    • मध्य प्रदेश
    • गुजरात
    • महाराष्ट्र
    • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • अपराध
  • साहित्य
  • धर्म
  • एक्सक्लूसिव
  • सम्पादकीय
  • ई पेपर
Have an existing account? Sign In
Follow US
© 2008 - 2026 Akhand Rashtra News All Rights Reserved. Proudly Made By Akshant Media Solution
Akhand Rashtra News > ताज़ा ख़बरें > साइबर अपराध को रोकने के लिए मजबूत साइबर रक्षा प्रणाली आवश्यक –डॉ मनोज मिश्र
ताज़ा ख़बरें

साइबर अपराध को रोकने के लिए मजबूत साइबर रक्षा प्रणाली आवश्यक –डॉ मनोज मिश्र

Akhand Rashtra
Last updated: January 13, 2024 7:11 am
Akhand Rashtra
2 years ago
Share
SHARE

जौनपुर। बक्शा विकास खण्ड के मां गुजराती महाविद्यालय, चुरावनपुर में शुक्रवार को साइबर अपराध और बचाव विषयक जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि वीर बहादुर सिंह पूर्वांचल विश्वविद्यालय के जनसंचार विभाग के अध्यक्ष एवं साइबर जागरूकता समिति के अध्यक्ष डॉ. मनोज मिश्र ने विविध प्रकार के साइबर अपराधों और उनसे बचाव के तरीकों के बारे में विस्तार से जानकारी दी। डॉ. मनोज ने कहा कि साइबर अपराध एक गंभीर समस्या बन चुकी है, जो आधुनिक तकनीकी विकास के साथ साथ बढ़ रही है। इसमें ऑनलाइन फ्राड , वेबसाइट हैकिंग, फिशिंग, वायरस और अन्य तकनीकी आक्रमण शामिल हैं। इससे बचाव के लिए, हमें सावधान रहना होगा। उन्होंने कहा कि सुरक्षित पासवर्ड का उपयोग करना, अपडेटेड एंटीवायरस सॉफ्टवेयर का उपयोग करना, साइबर सुरक्षा संबंधित समाचारों को ध्यान से सुनना और समय-समय पर अपनी ऑनलाइन सुरक्षा को समीक्षा करना आवश्यक है। उन्होंने कहा कि केंद्र और राज्य की सरकारें भी साइबर अपराधों के खिलाफ कड़े कदम उठा रहीं है और साइबर सुरक्षा नीतियों को मजबूत कर रही हैं। उन्होंने कहा कि साइबर सुरक्षा को लेकर जागरूकता बढ़ाने और एक मजबूत साइबर रक्षा प्रणाली को स्थापित करने से ही हम साइबर अपराधों के खिलाफ जीत पा सकेंगे। उन्होंने कहा कि विद्यार्थी साइबर अपराधों के प्रति खुद जागरूक हो और अपने परिवार और समाज के अन्य लोगों को भी निरंतर जागरूक करते रहे। इस दौरान विद्यालय प्रबंधक सूर्यप्रकाश बबलू, इंद्रभान यादव, विजय बहादुर पाल सहित सैकड़ों छात्र एवं छात्राएं मौजूद रही।

एक अनार…….!
बदलापुर में घर-घर बांटे जा रहे पूजित अक्षत और आमंत्रण पत्र
शिक्षकों और विद्यार्थियों के बीच आत्मीय संबंधों का होना आवश्यक – शशांक सिंह
भागवत कथा सुनने वाले को सुख व शांति की प्राप्ति – प्रकाशचंद्र विद्यार्थी
विद्यार्थियों के साथ-साथ शिक्षकों का स्वस्थ होना आवश्यक – रमेश चंद्र मिश्रा
Share This Article
Facebook Email Print
Previous Article अयोध्या नगरी…..!
Next Article बोरीवली की राम कथा में संतोष सिंह का सम्मान
Leave a Comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

about us

Akhand Rashtra एक राष्ट्रीय दैनिक अख़बार है, जो 18 वर्षों से निष्पक्ष, सटीक और जिम्मेदार पत्रकारिता करते हुए प्रिंट व डिजिटल माध्यमों पर सक्रिय है।

  • उत्तर प्रदेश
  • मध्य प्रदेश
  • उत्तराखंड
  • गुजरात
  • पश्चिम बंगाल
  • बिहार
  • महाराष्ट्र
  • देश
  • विदेश
  • एक्सक्लूसिव
  • अपराध
  • राजनीति
  • साहित्य
  • About Us
  • Privacy Policy
  • Terms & Conditions – Akhand Rashtra
  • Disclaimer
  • GDPR
  • Contact

Find Us on Socials

© 2008 - 2026 Akhand Rashtra News All Rights Reserved. Proudly Made By Akshant Media Solution
Join Us!
Subscribe to our newsletter and never miss our latest news, podcasts etc..
[mc4wp_form]
Zero spam, Unsubscribe at any time.
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?

Not a member? Sign Up