By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
Akhand Rashtra NewsAkhand Rashtra NewsAkhand Rashtra News
  • होम
  • राज्य
    • उत्तराखंड
    • बिहार
    • पश्चिम बंगाल
    • मध्य प्रदेश
    • गुजरात
    • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • अपराध
  • साहित्य
  • धर्म
  • एक्सक्लूसिव
  • सम्पादकीय
  • ई पेपर
Reading: अयोध्या नगरी…..!
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
Akhand Rashtra NewsAkhand Rashtra News
Font ResizerAa
  • होम
  • राज्य
    • उत्तराखंड
    • बिहार
    • पश्चिम बंगाल
    • मध्य प्रदेश
    • गुजरात
    • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • अपराध
  • साहित्य
  • धर्म
  • एक्सक्लूसिव
  • सम्पादकीय
  • ई पेपर
Have an existing account? Sign In
Follow US
© 2008 - 2026 Akhand Rashtra News All Rights Reserved. Proudly Made By Akshant Media Solution
Akhand Rashtra News > साहित्य > अयोध्या नगरी…..!
साहित्य

अयोध्या नगरी…..!

Akhand Rashtra
Last updated: January 13, 2024 4:30 am
Akhand Rashtra
3 years ago
Share
अयोध्या नगरी…..!
SHARE

अपनी भाषा चुने।

मित्रों मानो मेरी बात….
मिल रही है हम सबको,
जो अयोध्या की अद्भुत सी सौगात,
कई सदियों के संघर्षों के बाद…
यों तो….नई पीढ़ी के लिए…!
कौतूहल का ही….विषय रही बड़ी…
अयोध्या नगरी,प्रभु राम…और….
अयोध्या की हनुमानगढ़ी…पर…!
कुछ दोष नहीं था उनका भी शायद,
जब देखा उन सबने…अब तक…
मंदिर संरचना पूरी की पूरी अनगढ़ी…
देखा न कभी उन सबने प्रभु को,
देखी केवल बस हनुमानगढ़ी…
उनको तो लगती कुछ गड़बड़ सी…!
अयोध्या वाली कहानी की सभी कड़ी
जिसे सुनाती अक्सर दादी-नानी,
रातो-दिन और घड़ी-घड़ी…
सही-गलत किस्सा होने को लेकर,
सब अक्सर ही जाते थे लड़-झगड़…
विश्वास नहीं होता उनको,
तुलसी जैसे सन्तों पर भी…
कभी लगाते थे जो…!
प्रभु को चंदन रगड़-रगड़….
याद दिलानी पड़ती थी उनको
कि हुई कार-सेवा थी,
यहाँ अयोध्या में एक दिन बढ़-चढ़…
और मची थी उस दिन,
इस नगरी में भारी भगदड़….
मच गई थी उनमें भी भड़-भड़,
जो अक्सर बोला करते थे,
कुछ ज्यादा ही बढ़-बढ़….
बताना पड़ता था उन सबको,
कैसे-क्या-क्या कार्य हुए थे,
उस दिन इस अयोध्या में धड़-धड़….
यह अलग बात रही कि तब,
सभी हो गए थे हद से ज्यादा मनबढ़
और कहूँ मैं क्या-क्या मित्रों…!
इनको तो अयोध्या नगरी,
अब तक एक रोमांच रही…..और…
इतिहास के पन्नों पर अंकित,
बस कुछ लोगों की भंड़ास रही….
पर….मित्रों देखो तो कुछ दिन बीते…
कुछ हैं बीत गए बरस…
अब अद्भुत वह दिन आया है,
जब नगरी अयोध्या जाने को
वही सभी हैं रहे तरस…
बढ़ रहा प्रताप जग में….!
प्रभु राम का क्षण-क्षण….
अचम्भित है विश्व का कण-कण,
हो रही अयोध्या नगरी सुन्दर-सुघड़,
शकल दे रहे हैं दो अद्भुत औघड़…!
हलचल भी हर ओर है,
पर नहीं है इनको कोई हड़बड़…
एक अचम्भा और है भाई,
हर जौहरी पा रहा है पुण्य लाभ,
प्रभु हेतु पाषाण को गढ़-गढ़…
सकल राष्ट्र प्रतिभाग कर रहा बढ़चढ़
ईच्छाएं विरोध की तो अब….!
दिख रही है नष्ट होती सड़सड़…
प्रभु का प्रताप तो देखो .…!
वही पीढ़ी… अब खुद ही सुना रही है,
दादी-नानी वाली वही कहानी,
सबको ही पकड़-पकड़…!

रचनाकार….
जितेन्द्र कुमार दुबे
अपर पुलिस अधीक्षक
जनपद–कासगंज

You Might Also Like

वामपंथियों की ऐतिहासिक साजिश ने क्रूर औरंगजेब को बनाया उदार
फरियाद में डूबी फूल-सी जान
निर्णय आपका…..!
कविता : उस्ताद मिला मुझे
श्रद्धांजलि युग पुरूष मधुलिमए
Share This Article
Facebook Email Print
Previous Article श्री राम को अहंकार का ज्ञान और रावण को ज्ञान का अहंकार था – कृपाशंकर सिंह श्री राम को अहंकार का ज्ञान और रावण को ज्ञान का अहंकार था – कृपाशंकर सिंह
Next Article साइबर अपराध को रोकने के लिए मजबूत साइबर रक्षा प्रणाली आवश्यक –डॉ मनोज मिश्र साइबर अपराध को रोकने के लिए मजबूत साइबर रक्षा प्रणाली आवश्यक –डॉ मनोज मिश्र
Leave a Comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent Posts

  • कोयला चोरी पर सख्ती: BCCL धनबाद इकाई के सहायक कमांडेंट समेत चार CISF अधिकारी निलंबित
  • मानहानि के ₹10 करोड़ सिक्कों में चुकाने का एलान, हंजलाबीन हक बोले—जनता से मांगेंगे भिक्षा
  • महापुरुष बनाम ‘ग्रेट’
  • छाताबाद भू-धंसान और अवैध खनन पर विजय कुमार झा का बड़ा हमला, बोले—16 महीनों में 856 छापे, 15 हजार टन कोयला जब्त; आखिर जिम्मेदार कौन?
  • पुलिस मदद के लिए सदैव तत्पर हैं: ADCP जितेन्द्र कुमार दुबे

Recent Comments

  1. Akhand Rashtra on उत्कृष्ट शिक्षा की अलख जगाने के लिए मुंबई के वकील ने गांव में खोला स्कूल
  2. Akhand Rashtra on चलती ट्रेन में गोलीबारी, RPF के ASI और 3 यात्रियों की मौत, जयपुर-मुंबई ट्रेन में पालघर के पास फायरिंग
  3. Bhaskar Singh on माता भाग्यलक्ष्मी के दर्शनोपरांत रामराज्य सभा का समापन
  4. Ryan F on चलती ट्रेन में गोलीबारी, RPF के ASI और 3 यात्रियों की मौत, जयपुर-मुंबई ट्रेन में पालघर के पास फायरिंग
  5. AlyciaH on उत्कृष्ट शिक्षा की अलख जगाने के लिए मुंबई के वकील ने गांव में खोला स्कूल
about us

Akhand Rashtra एक राष्ट्रीय दैनिक अख़बार है, जो 18 वर्षों से निष्पक्ष, सटीक और जिम्मेदार पत्रकारिता करते हुए प्रिंट व डिजिटल माध्यमों पर सक्रिय है।

Important Category

  • उत्तर प्रदेश
  • मध्य प्रदेश
  • उत्तराखंड
  • गुजरात
  • पश्चिम बंगाल
  • बिहार
  • महाराष्ट्र

Important Links

  • देश
  • विदेश
  • एक्सक्लूसिव
  • अपराध
  • राजनीति
  • साहित्य

Quick Link

  • About Us
  • Privacy Policy
  • Terms & Conditions – Akhand Rashtra
  • Disclaimer
  • GDPR
  • Contact

Find Us on Socials

© 2008 - 2026 Akhand Rashtra News All Rights Reserved. Proudly Made By Akshant Media Solution
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?

Not a member? Sign Up