प्रभाकर त्रिपाठी/महेश कश्यप(अखंड राष्ट्र)
सिंगाही– जनपद खीरी के थाना सिंगाही परिसर मे क्षेत्राधिकारी निघासन शिवम कुमार की अध्यक्षता मे पीस कमेटी की बैठक हुई इसमे सिंतबर माह मे होने वाले त्योहारो बामनद्वादशी और बाराबफात जूलूस को लेकर पीस कमेटी की बैठक सम्मान हुई इसमे थाना प्रभारी अजीत कुमार,के साथ ही नगर के सभी सम्भ्रान्त लोगों के साथ बैठक हुई जिसमे आयोजन समितियों के पदाधिकारियों से जूलूसो के रूट चार्ज की जानकारी प्राप्त की और सभी लोगो से दोनो त्योहार सौहार्दपूर्ण तरीके से मनाने की अपील की सीओ ने अश्वास्त किया कि पुलिस टीम पूरी मुस्तैदी के साथ दोनों कार्यक्रम को सम्पन्न करायेगी। इस बैठक मे चेयरमैन मो० कय्यूम, भाजपा के वरिष्ठ नेता सुनील बत्रा, कमेटी पदाधिकारी, श्री कृष्ण अग्रवाल,अनुराग पुरवार, उत्तम सोनी, अमन साहनी, सभासद रामनरेश गुप्ता, प्रभात शुक्ला, ध्रुव दिवाकर,दीपक सक्सेना, सभासद प्रतिनिधि सूरज कनौजिया, हाफिज उस्मान, मौलाना लुकमान, शाहरुख हुसैन, आदि के साथ अनेक पत्रकार बन्धु और
आयोजन समितियों के सभी जिम्मेदार पदाधिकारी मौजूद रहे

