विवेक कुमार उपाध्याय अखंड राष्ट्र
नौपेड़वा(जौनपुर) बक्शा विकास खण्ड के सुजियामऊ बाजार में भगवान गणेश की मूर्ति स्थापना के पांचवे दिन मूर्ति की भव्य पूजन पश्चात सोमवार सुबह गोमती नदी के तट छूँछा घाट पर किया गया। आयोजक युवा समाजसेवी आशुतोष कुमार उपाध्याय के नेतृत्व में स्थापित गणपति महोत्सव की धूम रही। सैकड़ो भक्तों ने भक्ति गीतों पर थिरकते नाचते गाते गणपति बप्पा मोरया के धुन पर विदाई दी।आचार्य प्रशांत तिवारी ने विधिवत मंत्रोच्चार द्वारा गणेश मूर्ति का स्थापना पश्चात हवन पूजन कराया। आशुतोष ने बताया कि मुंबई के तर्ज पर अब यहां भी गणेश उत्सव की शुरुआत किया गया। शाम को गायक हरिओम तिवारी व चिंटू सरगम द्वारा भजन संध्या गीत जागरण कार्यक्रम आयोजित किया गया।
इस दौरान निलेश पाण्डेय, सुनील उपाध्याय, पंकज सेठ, रामचंद्र मौर्य, अभिषेक उपाध्याय, विजय कमलापुरी, बसंत निगम, मनोज सेठ, अजित विश्वकर्मा व अन्य मौजूद रहे।

