जल शाक्ति मंत्री स्वतंत्र देव सिंह ने लठौवा गांव मे सुहेली नदी का किया निरीक्षण
ब्यूरो प्रभाकर त्रिपाठी/अखिलेश शुक्ला( अखंड राष्ट्र)
लखीमपुर— तहसील निघासन के अंतर्गत आने वाले ग्राम लठौआ मे सुहेली नदी का निरीक्षण करने पहुंचे मुख्य अतिथि जल शक्ति मंत्री स्वतंत्र देव सिंहका लोगों ने पुष्प वर्षा करके स्वागत किया। विशिष्ट अतिथि खीरी डीएम दुर्गा शक्ति नागपाल और विधायक 138 पटेल शशांक वर्मा का बेलकम बैज लगाकर स्वागत मंत्री ने सुहेली नदी के निरीक्षण के बाद बताया कि 50 हजार लोगों को होगा फायदा 1500 हेक्टेयर जमीन होगी जलभराव से मुक्तसाथ ही यह भी बताया कि खीरी डीएम दुर्गा शक्ति नागपाल के नेतृत्व मे यह परियोजना पूर्ण होगी।और पर्यावरण संरक्षण पर जोर देते हुए खेत पर मेढ़ मेढ पर पेड़ का मंत्र दिया विधायक ने बताया कि नदी कटान जैसी कई योजनाएं चल रही हैं।इसका साक्षात्कार अब दिखने लगा है।डीएम दुर्गा शक्ति नागपाल के अनुसार इस परियोजना से 50 हजार से ज्यादा लोगों को लाभ मिलेगा।एक वृक्ष मां के नाम इस योजना को पूर्ण करते हुए मंत्री स्वतंत्र देव सिंह,डीएम खीरी दुर्गा शक्ति नागपाल, विधायक शशांक वर्मा ने मिलकर वृक्षारोपण किया ।

