प्रभाकर त्रिपाठी(अखंड राष्ट्र)
लखीमपुर– जनपद खीरी के गोला गोकर्णनाथ के अंतर्गत आने वाले थाना हैदराबाद के ग्रामीण क्षेत्रों मे चोरों द्वारा ड्रोन कैमरे उड़ाए जाने की अफवाहों को लेकर जनता के बीच काफी दहशत है। इसको लेकर थाना हैदराबाद पुलिस ने ग्रामीण क्षेत्रों में जागरूकता अभियान चलाया। हैदराबाद थाना प्रभारी और अजान चौकी प्रभारी अशोक सिंह ने जगह-जगह बैठक कर ग्रामीणों से अफवाहों पर ध्यान नहीं देने की अपील की।
गौरतलब है कि बीते काफी दिनों से क्षेत्र में चोरों द्वारा रात के वक्त ड्रोन कैमरा उड़ाए जाने की काफी चर्चा है जगह-जगह इससे जुड़े वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे है। नतीजा लोग रातभर जाग जाग आसमान की तरफ आंखें गडाये रहते और घरो की निगरानी करते है। मंगलवार को थाना क्षेत्र के गांव अजान, ममरी, मोहम्मदाबाद, रैन खेड़ा, तकिया सहित दर्जनों गांवों में थाना प्रभारी सुनील मलिक और अजान चौकी प्रभारी ने ग्रामीणों को ड्रोन की अफवाहों के प्रति जागरूक किया। उन्होंने कहा कि कोई भी चोर ड्रोन नहीं उड़ा रहा है। अफवाहों पर ध्यान न दें। कानूनी मदद के लिए स्थानीय थाने का नंबर भी साझा किया। इस दौरान थाना और अजान चौकी का समस्त पुलिस स्टाफ भी जनता के बीच मौजूद रहा।

