वाराणसी। चिन्मय भारत न्यास की राष्ट्रीय अध्यक्ष महंत पंडित अजीत मिश्रा ने राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के वरिष्ठ प्रचारक एवं शिक्षा जगत के जनक आरएसएस के अखिल भारतीय अधिकारी प्रभुनाथ उर्फ मयंक से मुलाकात कर महाकुंभ पर विशेष आध्यात्मिक चर्चा की। मयंक ने चिन्मय भारत एवं भारत माता मिशन के राष्ट्रीय अध्यक्ष पंडित अजीत मिश्रा द्वारा किए गए आध्यात्मिक एवं सनातनीय एवं राष्ट्रीय कार्यों की विशेष सराहना करते हुए उन्हें यह दायित्व एवं जिम्मेदारी दी कि इस बार कुंभ में संघ के द्वारा आपको विशेष दायित्व एवं जिम्मेदारी दिया जा रहा है, जिसका निर्वहन आपके द्वारा प्रशंसनीय होगा। महंत अजीत मिश्रा ने मयंक के प्रति आभार व्यक्ति करते हुए कहा कि वे दी गई जिम्मेदारी का निर्वहन पूरे मनोयोग और समर्पण भावना के साथ करेंगे।
महाकुंभ में चिन्मय भारत न्यास को मिली बड़ी जिम्मेदारी

अपनी भाषा चुने।
You Might Also Like
Leave a Comment
Recent Posts
- परिश्रम द्वारा आयोजित नेत्र चिकित्सा शिविर का 500 जरूरतमंद लोगों ने उठाया लाभ
- ज्योतिरादित्य इंस्टिट्यूट ऑफ़ फार्मेसी ने निकाली जागरूकता रैली
- सनातन थीम की टाउनशिप विकसित करने पर निवेशक करें विचार : रविंद्र जायसवाल
- डॉ जिज्ञासा तिवारी ने किया जौनपुर का नाम रोशन
- SIR विवाद में भूचाल: 13 करोड़ नाम हटने पर बवाल, ECI में 14 बार आंतरिक मतभेद का खुलासा; मामला सुप्रीम कोर्ट पहुंचा, CJP का CEC ज्ञानेश कुमार को 48 घंटे का अल्टीमेटम
