आपरेशन सिंदूर के सम्मान मे निकाली गई तिरंगा बाईक यात्रा मुख्य अतिथि राजा राजराजेश्वर सिंह
प्रभाकर त्रिपाठी/ महेश कश्यप(अखंड राष्ट्र)
निघासन– नगर पंचायत निघासन के जिला पंचायत इंटर कालेज से स्वतंत्रता दिवस के पूर्व हर घर तिरंगा अभियान एवं आपरेशन सिंदूर के सम्मान मे निकाली गई तिरंगा बाइक रैली जिसमे मुख्य अतिथि भाजपा प्रदेश संयोजक राजा राजराजेश्वर सिंह रहे यह तिरंगा यात्रा इंटर कालेज से प्रारम्भ होकर मेन चौराहे से होते हुए सिंगाही रोड मुख्य मार्गों से होकर हनुमान गढी मन्दिर मे समापन हुआ। इस तिरंगा बाइक रैली मे अतिथि राजा राजराजेश्वर सिंह, विशिष्ट अतिथि जिला महामंत्री विनोद लोधी, निघासन मण्डल अध्यक्ष देवेन्द्र चतुर्वेदी ने कार्यक्रम की अध्यक्षता की साथ ही व्यापार मण्डल अध्यक्ष चतुर्वेदी, अमन अवस्थी,संतोष गुप्ता, अजय प्रधान,कौशल शुक्ला,रमेश तिवारी,आदि के साथ अनेक भाजपा के सभी प्रकोष्ठ के पदाधिकारी, नगर के सम्भ्रांत लोग और जिला पंचायत इंटर कालेज के छात्र/छात्राओं सहित अध्यापक बन्धु समलित हुए सभी लोग भारत माता की जय ,वंदे मातरम के जयकारो के साथ भ्रमण किया इस यात्रा पर नगर वासियो ने पुष्प वर्षा कर स्वागत भी किया तिरंगा बाइक रैली मुख्य मार्गों से होते हुए हनुमान गढी मंदिर पहुंची जहां मुख्य अतिथि ने राजराजेश्वर सिंह ने सभी को स्वतंत्रता दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं दीं।और विशिष्ट अतिथि विनोद लोधी ने इस हर घर तिरंगा और तिरंगा बाइक रैली को सफल बनाने के लिए इस कार्यक्रम मे उपस्थित सभी लोगो को धन्यवाद दिया ।

