By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
Akhand Rashtra NewsAkhand Rashtra NewsAkhand Rashtra News
  • होम
  • राज्य
    • उत्तराखंड
    • बिहार
    • पश्चिम बंगाल
    • मध्य प्रदेश
    • गुजरात
    • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • अपराध
  • साहित्य
  • धर्म
  • एक्सक्लूसिव
  • सम्पादकीय
  • ई पेपर
Reading: आत्म सम्मान और गौरव की सुरक्षा के लिए करें मतदान – भवानजी
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
Akhand Rashtra NewsAkhand Rashtra News
Font ResizerAa
  • होम
  • राज्य
    • उत्तराखंड
    • बिहार
    • पश्चिम बंगाल
    • मध्य प्रदेश
    • गुजरात
    • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • अपराध
  • साहित्य
  • धर्म
  • एक्सक्लूसिव
  • सम्पादकीय
  • ई पेपर
Have an existing account? Sign In
Follow US
© 2008 - 2026 Akhand Rashtra News All Rights Reserved. Proudly Made By Akshant Media Solution
Akhand Rashtra News > राज्य > महाराष्ट्र > आत्म सम्मान और गौरव की सुरक्षा के लिए करें मतदान – भवानजी
महाराष्ट्र

आत्म सम्मान और गौरव की सुरक्षा के लिए करें मतदान – भवानजी

Akhand Rashtra
Last updated: May 9, 2024 1:42 pm
Akhand Rashtra
2 years ago
Share
आत्म सम्मान और गौरव की सुरक्षा के लिए करें मतदान – भवानजी
SHARE

अपनी भाषा चुने।

मुंबई। भाजपा के वरिष्ठ नेता एवं मुंबई महानगरपालिका के पूर्व उपमहापौर बाबूभाई भवानजी ने तीन चरण में हुए मतदान प्रतिशत पर चिंता जताते हुए लोकतंत्र की मजबूती के लिए शत-प्रतिशत मतदान करने की अपील की है। उन्होंने कहा है कि शहरी क्षेत्रों में घटता मतदान का प्रतिशत चिंताजनक है। देशवासियों का एक-एक वोट न सिर्फ लोकतंत्र को मजबूत बनाता है, अपितु देश के विकास की दिशा और दशा भी तय करता है। उन्होंने ‘पहले करें मतदान, फिर करें जलपान’ का नारा देते हुए कहा कि यह चुनाव सनातन संस्कृति की रक्षा तथा विकसित भारत 2047 के लक्ष्य को प्राप्त करने के लिए बेहद अहम है, इसलिए देशवासियों, खासकर मुंबई वासियों को इसकी अहमियत समझते हुए शत-प्रतिशत मतदान के लिए आगे आना होगा। भवानजी ने मुंबईकरों से अपील करते हुए कहा है कि आपका हरेक वोट अमूल्य है, मतदान आपका अधिकार है, अपने अधिकार का पालन करें। मेरा आप सभी से अनुरोध है कि मतदान जरूर करें, क्योंकि आपका और आपके पूरे परिवार वोट तय करेगा आने वाले कल का भविष्य। इसलिए अपना कर्तव्य निभाएं, वोट अवश्य करें। मतदान के दिन अपनी छुट्टियों की योजना न बनाएं, क्योंकि हर एक वोट मायने रखता है। भवानजी ने एक प्रचार सभा को संबोधित करते हुए कहा कि ‘पहले करें मतदान, फिर करें जलपान’, अर्थात मतदान के दिन की अहमियत को समझते हुए सुबह-सुबह मतदान केंद्र पर पहुंचे, और वोटिंग कर अपने मताधिकार का उपयोग करें, तथा उसके उपरांत घर पहुंच कर जलपान कर अन्य जरूरी काम निपटाएं। उन्होंने कहा कि लोकसभा चुनाव के पांचवें चरण का मतदान 20 मई को होना है, जिसमें महाराष्ट्र की धुले, डिंडोरी, नासिक, पालघर, भिवंडी, कल्याण, ठाणे, मुंबई की सीटों का समावेश है। भवानजी ने प्रचार सभा में कहा कि भारत के हिंदुओं को इतिहास से सबक लेना चाहिए, और वोट के महत्व को समझना चाहिए। यदि हम समय रहते न सुधरे तो, इतिहास हमें कभी भी माफ नहीं करेगा। उन्होंने प्रचार सभा में बताया कि सन 1946-47 में भारत के विभाजन के समय आसाम के सिलहट जिले को गोपीनाथ बोरदोलोई ने भारत में मिलाने की बात रखी। जनमत संग्रह किया जाना तय किया गया। वोटिंग के दिन सारे मुसलमान सवेरे ही लाइनों में लग गये। हिंदू लाखों थे, पर वे दोपहर तक सोने और ताश खेलने के बाद तीन बजे पोलिंग बूथ बूथ गए। उस समय लंबी-लंबी लाईनें लग चुकी थीं। आधे हिंदुओं की भीड़ तो दूर से ही लंबी-लंबी लाइनें देखती रही, और आधे हिंदू लंबी-लंबी लाईनों में लगने से बचते रहे, और बिना वोट डाले वापस घर आ गये। करीब पचपन हजार वोटों से सिलहट जिला पाकिस्तान में चला गया। पूरे सिलहट जिले में लगभग एक लाख हिंदू वोट ही नहीं डाल सके। मुसलमानों के सारे वोट पड़े और हिंदुओं के एक चौथाई वोट ही पड़े, जिससे सिलहट जिला पाकिस्तान में चला गया। फिर जिन्ना के डायरेक्ट एक्शन के पैगाम पर हिंदुओं की बहन बेटियों की आबरू लूटी गई, उनका माल छीन लिया गया और सिलहट जिले के हिंदू दुर्दशा भोगते हुए इस दुनिया से चले गये। भवानजी ने आगे बताया कि तब से आज तक हिंदू नहीं सुधरा। जिस दिन मतदान होता है, उस दिन हिंदू छुट्टी मनाता है, मोबाईल पर टाइम पास करता रहता है। 10 बजे तक सो कर उठता है, नहा धोकर फ्रेश होकर घर के काम करता है, फिर मूड होता है तो ही मतदान केंद्र की तरफ जाता है। भीड़ ना हुई तो वोट डाल देता है, और थोड़ी भीड़ हुई तो हेकड़ी दिखाते हुए सोचता है, अरे हम लाईन में खड़े होने वाले नहीं हैं, और वापस घर चला आता है। भवानजी ने आगे बताया कि यह बहुत दुखद स्थिति है। हमें वोटिंग के काम को सबसे ज्यादा महत्व देना चाहिए। मतदान के बाद ही कोई दूसरा काम करना चाहिए। हिंदुत्व को मजबूत करने से ही भारत मजबूत होगा, अन्यथा कश्मीर और सिलहट का उदाहरण हम सबके सामने है।

You Might Also Like

सांसद वर्षा गायकवाड़ को मिलेगा संसदरत्न पुरस्कार
राम आगमन पर नवकुंभ द्वारा गीत संगीत कवि सम्मेलन संपन्न
वर्षा गायकवाड ने जूस पिलाकर तोड़वाया राकेश शेट्टी का अनशन
प्रोफेसर दयानंद तिवारी को शिक्षा के क्षेत्र में सारस्वत सम्मान
वरिष्ठ कांग्रेसी नेता एडवोकेट नरेंद्र सिंह के निधन से शोक की लहर
Share This Article
Facebook Email Print
Previous Article मुंगरा बादशाहपुर में डॉ रामविलास वेदांती महाराज की कथा का भव्य आयोजन मुंगरा बादशाहपुर में डॉ रामविलास वेदांती महाराज की कथा का भव्य आयोजन
Next Article बीएमसी स्वास्थ्य विभाग ने धोबीघाट में लगाया शिविर बीएमसी स्वास्थ्य विभाग ने धोबीघाट में लगाया शिविर
Leave a Comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent Posts

  • UP BJYM: भाजयुमो के नवनियुक्त प्रदेश अध्यक्ष रोहित मिश्रा ने डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक से की शिष्टाचार भेंट, संगठन की मजबूती पर हुई चर्चा
  • जोगता थाना क्षेत्र में सौहार्द, अनुशासन और भाईचारे के साथ मोहर्रम संपन्न
  • मुराईडीह खदान के पास 59 टन अवैध कोयला जब्त, CISF की कार्रवाई से कोयला तस्करों में हड़कंप
  • 25 जून से मुहर्रम पर्व की समाप्ति तक 24×7 प्रभावी रहेगा कंट्रोल रूम
  • KEM अस्पताल नामांतरण मामला, किंग एडवर्ड गुलामी के दौर का प्रतीक : मंगल प्रभात लोढ़ा

Recent Comments

  1. Akhand Rashtra on उत्कृष्ट शिक्षा की अलख जगाने के लिए मुंबई के वकील ने गांव में खोला स्कूल
  2. Akhand Rashtra on चलती ट्रेन में गोलीबारी, RPF के ASI और 3 यात्रियों की मौत, जयपुर-मुंबई ट्रेन में पालघर के पास फायरिंग
  3. Bhaskar Singh on माता भाग्यलक्ष्मी के दर्शनोपरांत रामराज्य सभा का समापन
  4. Ryan F on चलती ट्रेन में गोलीबारी, RPF के ASI और 3 यात्रियों की मौत, जयपुर-मुंबई ट्रेन में पालघर के पास फायरिंग
  5. AlyciaH on उत्कृष्ट शिक्षा की अलख जगाने के लिए मुंबई के वकील ने गांव में खोला स्कूल
about us

Akhand Rashtra एक राष्ट्रीय दैनिक अख़बार है, जो 18 वर्षों से निष्पक्ष, सटीक और जिम्मेदार पत्रकारिता करते हुए प्रिंट व डिजिटल माध्यमों पर सक्रिय है।

Important Category

  • उत्तर प्रदेश
  • मध्य प्रदेश
  • उत्तराखंड
  • गुजरात
  • पश्चिम बंगाल
  • बिहार
  • महाराष्ट्र

Important Links

  • देश
  • विदेश
  • एक्सक्लूसिव
  • अपराध
  • राजनीति
  • साहित्य

Quick Link

  • About Us
  • Privacy Policy
  • Terms & Conditions – Akhand Rashtra
  • Disclaimer
  • GDPR
  • Contact

Find Us on Socials

© 2008 - 2026 Akhand Rashtra News All Rights Reserved. Proudly Made By Akshant Media Solution
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?

Not a member? Sign Up