अमन विश्वकर्मा (अखंड राष्ट्र)
जौनपुर। आज रामपुर के कोचारी ग्राम पंचायत में एक पेड़ मां के नाम कार्यक्रम का आयोजन खंड विकास अधिकारी रामपुर अभिनव सरोज के अध्यक्षता में आयोजित किया गया। इस कार्यक्रम के मुख्य अतिथि मड़ियाहू विधायक डॉ आर के पटेल एवं विशिष्ट अतिथि उप जिलाधिकारी मडियाहू सुनीलकुमार रहे। डॉ आर पटेल विधायक एवं उप जिलाधिकारी तथा खंड विकास अधिकारी सर्वप्रथम पंचायत भवन के पास हवन पूजन किये फिर सभी लोगो ने वृहद पैच पर वृक्षारोपण किया गया।। इस दौरान माननीय विधायक जी द्वारा वृक्ष पूजा की गई एवं समूह की दीदियों को अमरूद के वृक्ष देकर एक पेड़ मां के नाम की मुहिम के लिए प्रेरित किया गया। सभी लोगों को पेड़ पौधों के फायदे बात कर अधिक से अधिक वृक्ष लगाने हेतु कहा गया।
इस पैच पर 1500 से ज्यादा फलदार आम , अमरूद एवं जामुन के वृक्ष रोपित किए गए। विधायक ने कहा फलदार वृक्ष हमें फल देते हैं छाया देते हैं अपने घरों पर फलदार वृक्ष अवश्य लगे जिससे हमारा पर्यावरण शुद्ध बना रहे। उप जिलाधिकारी सुनील कुमार ने कहा वृक्ष से हमें लकड़ी छाया व भोजन तथा सांस लेने के लिए जीवनदायनी ऑक्सीजन प्राप्त होता है।खंड विकास अधिकारी ने कहा की सभी लोग वृहद पैमाने पर वृक्षारोपण करें जितने भी ग्राम पंचायत में वृक्ष की आवश्यकता होगी ब्लॉक से संपर्क कर ले हम सभी को पेड़ मुहैया करा देंगे। जितना अधिक है वृक्ष लगेगा और उसका संरक्षण होगा तो वृक्ष से ही अधिक पैमाने पर सब जगह वर्षा हो सकेगी जिनकी वृक्ष एक साल बाद तक संरक्षित रहेंगे उनको सरकार की तरफ से पुरस्कार दिया जाएगा। इस कार्यक्रम में ब्लाक रामपुर के ए डी ओ पंचायत अवधनारायण, ए डी ओ ए जी, ए डी ओ आई एस बी, जे ई ई एम आई, रामबिलास पाल पूर्व जिलाध्यक्ष बी जे पी, सूरज चौरसिया, सचिव विजय द्विवेदी, ग्राम प्रधान कोचारी, समूह की महिलाये, समूह के ब्लॉक समन्वय अमरेंद्र, आदि सैकड़ो लोग उपस्थित रहे।

