मछलीशहर । हापुड़ जनपद में जिलाधिकारी के दंडात्मक एवं उत्पीड़ात्मक कार्यवाही से साथी की मृत्यु की घटना से आक्रोशित लेखपालों ने सोमवार को तहसील परिसर में धरना प्रदर्शन किया।मुख्यमंत्री को संदर्शित चार सूत्रीय मांगों का ज्ञापन ज्वाइंट मजिस्ट्रेट कुमार सौरभ को ज्ञापन दिया। इस अवसर पर वक्ताओं ने हापुड़ के जिलाधिकारी के कृत्य की निंदा करते हुए कहा कि झूठी शिकायत पर लेखपाल सुभाष मीणा को दंडित किया गया जिससे तनाव में आकर लेखपाल की मृत्यु हो गई।इस घटना से प्रदेश के समस्त लेखपाल आहत हैं।ज्ञापन के माध्यम से प्रदेश सरकार से मृतक के आश्रितों को आर्थिक सहायता,सरकारी सेवा में नियुक्ति,दोषियों के खिलाफ कार्यवाही आदि की मांग की गई।इस अवसर पर संघ के जिलाध्यक्ष जय शंकर ,तहसील अध्यक्ष राहुल पटेल,महामंत्री जगवीर गौतम,परमानंद मिश्रा,कृपा शंकर,अशोक सरोज,दिलीप शुक्ला,अमर बहादुर,मनोज,राजकुमार,अजय प्रसाद,आशीष पटेल,राहुल सोनी,रजनीश,अफजल आदि उपस्थित थे।
हापुड़ जनपद में साथी के उत्पीड़न के विरोध में लेखपालों का धरना प्रदर्शन:
ओमकार त्रिपाठी राजनीतिक विश्लेषक है, इसी के साथ
पिछले कई वर्षों से उत्तर प्रदेश की जमीनी राजनीति, प्रशासनिक हलचल और खोजी पत्रकारिता (Crime & Investigative Reporting) में सक्रिय। 19 वर्ष पुराने प्रतिष्ठित अखबार दैनिक अखंड राष्ट्र (Akhand Rashtra) के स्थानीय संपादक है,
Omkar Tripathi विशेष तौर पर निष्पक्ष आवाज और पारदर्शी गवर्नेंस के लिए प्रतिबद्ध है
Leave a Comment
