सतना। स्मार्ट सिटी सतना के सोहावल में एक हीरा बेटे का राज कायम हैं। जिसकी सल्तनत अवैध शराब की शिक्षा के मंदिर के बगल में फैली हुई है। सूत्रों के मुताबिक इसका नाम हीरा जायसवाल है। जो कहीं ना कहीं सोहावल चौकी के ही अभय दान में हीरा, हीरा बनकर कीमती बने हुए हैं। खुलेआम यह हीरा बेटे शराब का कारोबार कर रहे हैं, जिनका कारोबार चौकी के रहमों करम पर फल फूल रहा है।
चौकी के बगल में एक शासकीय स्कूल है, जिसे शिक्षा का मंदिर कहा जाता है। मगर हीरा बेटे ने इसे अपने लिए अवसर बना लिया। और अपना शराब का ठिकाना शिक्षा के मंदिर के बगल में खुले आम संचालित सूत्रों के मुताबिक किया जा रहा है।
आज सोहावल में कोरेक्स का व्यापार भी चल रहा है,जिसे हम अभय दान ही कहेंगे। अगर जल्द ही इस हीरा बेटे के अवैध शराब के कारोबार पर नकेल ना कंसी गई तो यह रईस फिल्म का शाहरुख खान बन जाएगा।
जिसमें पासा जैसे कई नेता और युवाओं का भविष्य डुबकी लगाएगा।

