मुंबई। प्रजापति समाज, मुंबई का वार्षिक उत्सव कार्यक्रम आगामी 26 जनवरी, 2025 को प्रजापति प्यारेलाल सभागृह ,एरोली में आयोजित किया गया है। इस कार्यक्रम में विगत वर्षों की भांति इस वर्ष भी सामाजिक कार्यक्रम के साथ-साथ शिक्षा, व्यवसाय, वैवाहिक, समाज में व्याप्त तमाम कुरीतियों व समस्याओं सहित अनेक मुद्दों पर विचार विमर्श एवं चर्चा किया जाएगा। प्रजापति समाज मुंबई के अध्यक्ष प्रोफेसर राम जन्म प्रजापति ने समाज के बंधुओं से अपील किया है कि आयोजित होने वाले इस कार्यक्रम में तन मन धन से सहयोग करें एवं सपरिवार सहित कार्यक्रम में अवश्य भाग ले। उन्होंने कहा है कि इस कार्यक्रम में अपने-अपने बच्चों को जरूर ले आए, उनका मार्गदर्शन किया जाएगा, साथ अच्छा मार्क प्राप्त करने वाले होनहार बच्चों को प्रशस्ति पत्र, सिल्वर देकर प्रोत्साहित किया जाएगा। उन्होंने जानकारी देते हुए बताया कि इस वर्ष भी गुजरात, दमन, मुंबई के पूणे, नासिक व उत्तर प्रदेश के व्यवसायी, सामाजिक क्षेत्र में कार्य करने वाले समाजसेवी भी भाग ले रहे हैं।
26 जनवरी को एरोली में होगा प्रजापति समाज, मुंबई का वार्षिकोत्सव

अपनी भाषा चुने।
You Might Also Like
Leave a Comment
Recent Posts
- फार्मेसी स्वास्थ्य सेवा प्रणाली का अत्यंत महत्वपूर्ण अंग : दिनेश त्रिपाठी
- जौनपुर में ब्राह्मण महासभा ने 1100 परशुराम प्रतिमाएं देने का लिया संकल्प
- बारह ज्योतिर्लिंगों की आकर्षक सजावट बनी इस वर्ष का विशेष आकर्षण
- परिश्रम द्वारा आयोजित नेत्र चिकित्सा शिविर का 500 जरूरतमंद लोगों ने उठाया लाभ
- ज्योतिरादित्य इंस्टिट्यूट ऑफ़ फार्मेसी ने निकाली जागरूकता रैली
