मुंबई । साहित्यिक, सामाजिक,आध्यात्मिक एवं सांस्कृतिक राष्ट्रीय संस्था हृदयांगन के तत्वाधान में ऑनलाइन कविगोष्ठी का आयोजन फागुन मास होली के शुभ अवसर पर रंग बिरंगी कविताओं के साथ किया गया।जिसकी अध्यक्षता राष्ट्रीय अध्यक्षा विद्युत प्रभा चतुर्वेदी तथा संयोजन संस्थापक विधु भूषण विद्या वाचस्पति ने किया। होली के उपलक्ष में संस्था का मार्गदर्शन आचार्य श्री कृष्ण द्विवेदी, वरिष्ठ साहित्यकार रामेश्वर प्रसाद प्रलयंकर एवं राघवेंद्र शुक्ला ने किया। आमंत्रित साहित्यकारों में कवियत्री रंजन पांडेय, कवियत्री इंदिरा गुप्ता यथार्थ, कवियत्री अंशु जैन, कवियत्री वर्षा खन्ना, वरिष्ठ साहित्यकार नीरज कांत सोती एवं कवि एवं पत्रकार विनय शर्मा दीप मुख्य रूप से उपस्थित थे। उपस्थित सभी साहित्यकारों ने राधे कृष्णा, सीता एवं राम के साथ समसामयिक वातावरण को देखते हुए हंसी के गुब्बारे के साथ रंगों की फुलझड़ी से श्रोताओं को मंत्रमुग्ध कर दिया। राष्ट्रीय मीडिया सचिव विनय शर्मा दीप ने बताया कि विधूषण विद्या वाचस्पति ने सभी उपस्थित साहित्यकारों का आभार व्यक्त करते हुए धन्यवाद ज्ञापित किया।

