जौनपुर। शाहगंज नगर के अंबेडकरनगर मोहल्ला निवासी महिला विद्युत करंट की चपेट में आने से गंभीर रूप से झुलस गई। उपचार के लिए राजकीय पुरुष चिकित्सालय लाया गया जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। मौत की खबर लगते ही परिवार में कोहराम मच गया। प्राप्त जानकारी के अनुसार नगर के अंबेडकरनगर मोहल्ला निवासी अरविंद कुमार की पत्नी संजू (25) रविवार की शाम करीब 4 बजे घर में खुले विद्युत प्रवाहित तार की चपेट में आने से गंभीर रूप से झुलस गई। आनन—फानन में उपचार के लिए पुरुष चिकित्सालय लाया गया जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। मौत की खबर मिलने पर परिवार में कोहराम मच गया। बगैर पुलिस को सूचना के परिवार वाले शव को अपने साथ घर लेकर चले गये।
बिजली का करेंट लगने के चलते महिला ने गवाई जान
अपनी भाषा चुने।
You Might Also Like
Leave a Comment
Recent Posts
- प्रधानमंत्री के जन्मदिन के उपलक्ष में एसएम खान द्वारा मुफ्त चिकित्सा शिविर का आयोजन
- मृतक आश्रितों व शिक्षणेत्तर कर्मचारियों को मिले कैशलेस चिकित्सा का लाभ : एसपी तिवारी
- केडीआर फाउंडेशन द्वारा नि:शुल्क नेत्र परीक्षण एवं स्वास्थ्य जांच शिविर का आयोजन
- पूर्वांचल के विकास पुरुष पूर्व सांसद कमला प्रसाद सिंह की मनाई गई जयंती
- सोनम वांगचुक का अल्टीमेटम: “अघोषित इमरजेंसी” में हिरासत वाले रविवार तक नहीं छोड़े गए तो फिर अनशन
