मुंबई। महाराष्ट्र के पूर्व गृह राज्य मंत्री कृपाशंकर सिंह संबंधों का हमेशा निर्वाह करते हैं। कहीं भी रहे, कितनी भी व्यस्तता रहे, अपनों के लिए समय निकाल ही लेते हैं। अपने पुराने मित्र, महाराष्ट्र के पूर्व मुख्यमंत्री तथा पूर्व केंद्रीय मंत्री सुशील कुमार शिंदे के 83 वें जन्मदिन पर उन्हें बधाई देते हुए कृपाशंकर सिंह ने कहा कि राजनीति में अजातशत्रु के रूप में सभी का सम्मान प्राप्त करना बहुत मुश्किल काम होता है। सुशील कुमार शिंदे चाहे महाराष्ट्र की राजनीति में रहे हों, चाहे केंद्र की राजनीति में रहे हों, उन्होंने कभी किसी की व्यक्तिगत रूप से आलोचना नहीं की। सबको अपना प्रेम और आशीर्वाद दिया। सच्चे अर्थों में उनका व्यक्तित्व लोकनायक का रहा। राजनीति से जुड़े लोगों के लिए वह एक प्रेरणा पुरुष हैं। कृपाशंकर सिंह ने कहा कि हमने हमेशा उन्हें संघर्ष के दिनों में भी मुस्कुराते देखा है।
महाराष्ट्र के पूर्व मुख्यमंत्री सुशील कुमार शिंदे को कृपाशंकर ने दी बधाई

अपनी भाषा चुने।
You Might Also Like
Leave a Comment
Recent Posts
- 63 घंटे बाद भी न्याय का इंतजार: विक्रम के परिवार के समर्थन में उठी आवाज, प्रशासन से मुआवजा-नौकरी और पुनर्वास की मांग
- भोर की खामोशी चीखों में बदली: सिजुआ में धंसी धरती, मलबे में दबकर 10 वर्षीय विक्रम की मौत; 25 परिवारों पर टूटा बेघर होने का संकट
- कतरास बाजार में पुलिस का सघन वाहन जांच अभियान, नाबालिगों की बाइक जब्त
- भोर की खामोशी चीखों में बदली: सिजुआ में धंसी धरती, मलबे में दबकर 10 वर्षीय बच्चे की मौत
- सिजुआ मोड़ के तीन पटिया टोला में भीषण भू-धंसान, एक बच्चे की मौत; आक्रोशित ग्रामीणों ने धनबाद-कतरास मार्ग किया जाम
