मुंबई। वही नेता बड़ा और लोकप्रिय होता है, जो अपनी पार्टी के कार्यकर्ताओं के साथ साथ अपने समर्थकों का भी विशेष ख्याल रखे। मागाठाणे के शिवसेना विधायक प्रकाश दादा सुर्वे के बारे में यह बात पूरी तरह से खरी उतरती है। यही कारण है कि वे लगातार जनता के बीच लोकप्रिय बने हुए हैं। प्रभाग क्रमांक 3 में रहने वाले शिवसेना समर्थक सुधीर कलगुटकर की तबियत अचानक खराब हो गई। उन्हें तत्काल समर्पण अस्पताल के आईसीयू में भर्ती कराया गया। आज जैसे ही प्रकाश दादा सुर्वे को यह जानकारी मिली, उन्होंने तत्काल अस्पताल पहुंचकर कलगुटकर से मुलाकात कर उनकी हिम्मत बढाई ।साथ ही उन्होंने अस्पताल के डॉक्टरों से कलगुटकर का योग्य इलाज करने को कहा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *