नौपेड़वा(जौनपुर) बक्शा थाना क्षेत्र के गोरियापुर नौपेड़वा बाजार के समीप राष्ट्रीय राज्यमार्ग पर सोमवार देररात्री अज्ञात ट्रक चालक ने दूसरे ट्रक से ओवरटेक करने के प्रयास में टक्कर मारकर फरार हो गया। टक्कर से चालक की मौत हो गई। थानाध्यक्ष विक्रम लक्ष्मण सिंह ने बताया कि अयोध्या जनपद चांदपुर बीकापुर निवासी 50 वर्षीय जोखूराम निषाद अपनी ट्रक लेकर कोलकत्ता जा रहा था। रात्रि करीब एक बजे जैसे ही नौपेड़वा बाजार के समीप पहुँचे तेजगति से पीछे से ओवरटेक कर रहा दूसरा अज्ञात ट्रक चालक धक्का मारते भाग निकला। दुर्घटना में जोखूराम की मौत हो गई। सूचना पर पहुँची पुलिस ने शव को मर्चरी भेज परिजनों को सूचना दी। मंगलवार की सुबह पहुँचे मृतक के पुत्र राकेश निषाद ने तहरीर दी।
अज्ञात ट्रक चालक ने दूसरे ट्रक को ओवरटेक करने के प्रयास में मारी टक्कर चालक की मौत
ओमकार त्रिपाठी राजनीतिक विश्लेषक है, इसी के साथ
पिछले कई वर्षों से उत्तर प्रदेश की जमीनी राजनीति, प्रशासनिक हलचल और खोजी पत्रकारिता (Crime & Investigative Reporting) में सक्रिय। 19 वर्ष पुराने प्रतिष्ठित अखबार दैनिक अखंड राष्ट्र (Akhand Rashtra) के स्थानीय संपादक है,
Omkar Tripathi विशेष तौर पर निष्पक्ष आवाज और पारदर्शी गवर्नेंस के लिए प्रतिबद्ध है
Leave a Comment
