जफराबाद, जौनपुर। स्थानीय क्षेत्र के धनेजा बिशुनपुर पुलिया के पास मंगलवार को पुलिस ने एक गो तस्कर को आधा दर्जन गोवंशों के साथ गिरफ्तार कर लिया। जानकारी के अनुसार क्षेत्र के धनेजा गांव निवासी जंग बहादुर यादव पुत्र स्व. रामबली यादव गोवंशों की तस्करी का काम करता है। थाना प्रभारी जय प्रकाश यादव को सूचना मिली कि जंग बहादुर आधा दर्जन गोवंशों को कहीं कटने के लिये बेचने जा रहा है। जानकारी मिलते ही एसआई धनुषधारी पाण्डेय सहित अन्य जवानों के साथ मौके पर पहुंच गये। उन्होंने जंग बहादुर को गिरफ्तार करते हुये गोवंशों को गौशाला में भिजवाया l
गो तस्करो को 6 गोवंशों संग किया गिरफ्तार
ओमकार त्रिपाठी राजनीतिक विश्लेषक है, इसी के साथ
पिछले कई वर्षों से उत्तर प्रदेश की जमीनी राजनीति, प्रशासनिक हलचल और खोजी पत्रकारिता (Crime & Investigative Reporting) में सक्रिय। 19 वर्ष पुराने प्रतिष्ठित अखबार दैनिक अखंड राष्ट्र (Akhand Rashtra) के स्थानीय संपादक है,
Omkar Tripathi विशेष तौर पर निष्पक्ष आवाज और पारदर्शी गवर्नेंस के लिए प्रतिबद्ध है
Leave a Comment
