जौनपुर। केंद्र और राज्य सरकार के सार्थक प्रयासों के चलते एक बार फिर कुश्ती का महत्व तेजी के साथ बढ़ रहा है। भारत के पहलवान आज पूरी दुनिया में देश का नाम रोशन कर रहे हैं। जनता इंटर कॉलेज, रतनूपुर में आयोजित 75 वीं जनपदीय माध्यमिक विद्यालयों की कुश्ती प्रतियोगिता का उद्घाटन करते हुए प्रख्यात उद्योगपति तथा समाजसेवी ज्ञान प्रकाश सिंह ने उपरोक्त बातें कही। उन्होंने कहा कि देश में कुश्ती का भविष्य उज्जवल है। इस अवसर पर विशिष्ट अतिथि के रूप में पुलिस उप अधीक्षक गौरव शर्मा उपस्थित रहे। कुश्ती प्रतियोगिता में विजेता पहलवानों को उनके हाथों से पुरस्कार दिया गया। कॉलेज के प्रबंधक ओंकार सिंह ने अतिथियों का सम्मान किया। जनपदीय कुश्ती प्रतियोगिता की संयोजिका रजनी द्विवेदी ने आभार व्यक्त किया। ज्ञातव्य है कि कुछ वर्ष पहले जौनपुर में पहलवानों के प्रोत्साहन के लिए ज्ञान प्रकाश सिंह ने ही सबसे पहले उनके लिए मैट का प्रबंध किया था। उसके पहले पहलवानों को बिना मैट प्रैक्टिस करनी पड़ती थी।
विश्व में बढ़ रहा भारतीय पहलवानों का दबदबा – ज्ञान प्रकाश सिंह

अपनी भाषा चुने।
You Might Also Like
Leave a Comment
Recent Posts
- “बात सीट की नहीं जीत की है”: सीट शेयरिंग पर अखिलेश यादव का बड़ा संदेश; सपा के 34 साल पूरे होने पर बीजेपी ने दागे ’34 पाप’
- BJP के कई विधायक संपर्क में हैं’ अखिलेश के दावे के बीच संजयन त्रिपाठी ने छोड़ी BJP, सपा में शामिल होते ही मिला MLC टिकट
- मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने किया मुंबई पुस्तक महोत्सव के वेबसाइट का शुभारंभ
- मुंबई कांग्रेस की कार्यकारिणी बैठक में नवनियुक्त प्रभारी का सम्मान
- शाहगंज के पूर्व विधायक शैलेंद्र यादव ‘ललई’ के उर्स में शामिल होने पर सियासी सवाल, PDA पर भी उठे प्रश्न
