By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
Akhand Rashtra NewsAkhand Rashtra NewsAkhand Rashtra News
  • होम
  • राज्य
    • उत्तराखंड
    • बिहार
    • पश्चिम बंगाल
    • मध्य प्रदेश
    • गुजरात
    • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • अपराध
  • साहित्य
  • धर्म
  • एक्सक्लूसिव
  • सम्पादकीय
  • ई पेपर
Reading: शिक्षक दिवस पर विशेष कविता: एकलव्य का अंगूठा
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
Akhand Rashtra NewsAkhand Rashtra News
Font ResizerAa
  • होम
  • राज्य
    • उत्तराखंड
    • बिहार
    • पश्चिम बंगाल
    • मध्य प्रदेश
    • गुजरात
    • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • अपराध
  • साहित्य
  • धर्म
  • एक्सक्लूसिव
  • सम्पादकीय
  • ई पेपर
Have an existing account? Sign In
Follow US
© 2008 - 2026 Akhand Rashtra News All Rights Reserved. Proudly Made By Akshant Media Solution
Akhand Rashtra News > साहित्य > शिक्षक दिवस पर विशेष कविता: एकलव्य का अंगूठा
साहित्य

शिक्षक दिवस पर विशेष कविता: एकलव्य का अंगूठा

Akhand Rashtra
Last updated: September 5, 2023 12:11 pm
Akhand Rashtra
3 years ago
Share
शिक्षक दिवस पर विशेष कविता: एकलव्य का अंगूठा
SHARE

अपनी भाषा चुने।

ग़लती तुम्हारी नहीं थी एकलव्य
जो काट दिया अंगूठा द्रोणाचार्य के मांगने पर
तुम जानते थे सत्य के हिमायती नहीं हैं द्रोणाचार्य
फिर भी काट दिया था अंगूठा गुरुदक्षिणा के नाम पर

वक्त के साथ शब्दों के अर्थ बदल जाते हैं
मगर द्रोणाचार्य कभी नहीं बदलते
कई चेहरों में हमेशा उपस्थित रहते हैं आसपास
आहिस्ता- आहिस्ता निकलते हैं
अपने हितों की बैसाखियां बनाकर चलते हैं
श्रद्धा को विकलांग बना देते हैं
और अपनों को ही छलते हैं

श्रद्धा में डूबे एकलव्य
चुपचाप सीख लेते हैं पार्थ को परास्त करने का हुनर
पर गुरुभक्ति एकलव्यों का कवच नहीं बन पाती
श्रद्धा और श्रम से हासिल हुनर को छीन लेते हैं द्रोणाचार्य
श्वान-मुख को तीरों से बंद करके भी एकलव्य बच नहीं पाते हैं
द्रोणाचार्यों के हाथों ही ठगे जाते हैं

- Advertisement -
anaya's kitchenanaya's kitchen

द्रोणाचार्य अब भी पढ़ाते हैं कौरवों और पांडवों को साथ-साथ
करते हैं पक्षपात
राजभय नहीं है , राजमोह है
कौरव और पांडव युद्ध में जुटेंगे जब
द्रोणाचार्य राजमोह से नहीं बच पाएंगे
अंगूठा कटवाकर एकलव्य हमेशा छटपटाएंगे
सत्य का विरोध द्रोण की मजबूरी है
राजगुरु की पदवी जरूरी है
द्रोणाचार्य बदल नहीं सकते
नहीं बदल सकते कौरव और पांडव
मगर एकलव्य बदल सकते हैं
श्रद्धा के शाप से मुक्त हो सकते हैं

एकलव्य आज भी
सत्य और ज्ञान के , पौरुष और मान के
गुरु- गुरुभक्ति के, निष्ठा के, शक्ति के
महज अभिलाषी हैं
वो हासिल करते हैं जो ज्ञान तप और त्याग से
उसे छीन लेते हैं द्रोणाचार्य बिलकुल विराग से

आज भी द्रोणाचार्य के साथी हैं छल और प्रपंच
तो श्रद्धा और निष्ठा एकलव्यों की ढाल हैं
अंगूठा कटे एकलव्य द्रोणाचार्यों के लिए चुनौती हैं
और द्रोणाचार्य विकसित समाज के लिए पनौती हैं

द्रोण के द्वेष से समाज मुक्त होना चाहिए
एकलव्यों का अंगूठा अब नहीं कटना चाहिए

अगर कटता रहेगा एकलव्यों का अंगूठा
तो शिक्षा का लहलहाता पेड़ ठूँठ बन जाएगा
द्रोणाचार्यों की वजह से ‘ गुरू ‘ शब्द
इस दुनिया का सबसे बड़ा झूठ बन जाएगा ।

डॉ. वागीश सारस्वत के कविता संकलन
( छप्पर में उड़से मोरपंख ) में से यह कविता ली गयी है।

You Might Also Like

निर्माण और शिल्पकला के देवता भगवान विश्वकर्मा
जीवन चक्र: महासंग्राम, चुनौतियाँ और नई चेतना का संदेश | डॉ. संचयिता देव
पड़ोसी धरम…..!
एक परीक्षा और सही…..!
निर्णय आपका…..!
Share This Article
Facebook Email Print
Previous Article शिक्षक दिवस पर पंडित लल्लन तिवारी का लिया आशीर्वाद शिक्षक दिवस पर पंडित लल्लन तिवारी का लिया आशीर्वाद
Next Article विश्व में बढ़ रहा भारतीय पहलवानों का दबदबा – ज्ञान प्रकाश सिंह विश्व में बढ़ रहा भारतीय पहलवानों का दबदबा – ज्ञान प्रकाश सिंह
Leave a Comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent Posts

  • मुराईडीह खदान के पास 59 टन अवैध कोयला जब्त, CISF की कार्रवाई से कोयला तस्करों में हड़कंप
  • 25 जून से मुहर्रम पर्व की समाप्ति तक 24×7 प्रभावी रहेगा कंट्रोल रूम
  • KEM अस्पताल नामांतरण मामला, किंग एडवर्ड गुलामी के दौर का प्रतीक : मंगल प्रभात लोढ़ा
  • धनबाद में अब तक 74.73% मतदाताओं का मैपिंग संपन्न
  • आसपास बनारस कर लूँ…!

Recent Comments

  1. Akhand Rashtra on उत्कृष्ट शिक्षा की अलख जगाने के लिए मुंबई के वकील ने गांव में खोला स्कूल
  2. Akhand Rashtra on चलती ट्रेन में गोलीबारी, RPF के ASI और 3 यात्रियों की मौत, जयपुर-मुंबई ट्रेन में पालघर के पास फायरिंग
  3. Bhaskar Singh on माता भाग्यलक्ष्मी के दर्शनोपरांत रामराज्य सभा का समापन
  4. Ryan F on चलती ट्रेन में गोलीबारी, RPF के ASI और 3 यात्रियों की मौत, जयपुर-मुंबई ट्रेन में पालघर के पास फायरिंग
  5. AlyciaH on उत्कृष्ट शिक्षा की अलख जगाने के लिए मुंबई के वकील ने गांव में खोला स्कूल
about us

Akhand Rashtra एक राष्ट्रीय दैनिक अख़बार है, जो 18 वर्षों से निष्पक्ष, सटीक और जिम्मेदार पत्रकारिता करते हुए प्रिंट व डिजिटल माध्यमों पर सक्रिय है।

Important Category

  • उत्तर प्रदेश
  • मध्य प्रदेश
  • उत्तराखंड
  • गुजरात
  • पश्चिम बंगाल
  • बिहार
  • महाराष्ट्र

Important Links

  • देश
  • विदेश
  • एक्सक्लूसिव
  • अपराध
  • राजनीति
  • साहित्य

Quick Link

  • About Us
  • Privacy Policy
  • Terms & Conditions – Akhand Rashtra
  • Disclaimer
  • GDPR
  • Contact

Find Us on Socials

© 2008 - 2026 Akhand Rashtra News All Rights Reserved. Proudly Made By Akshant Media Solution
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?

Not a member? Sign Up