By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
Akhand Rashtra NewsAkhand Rashtra NewsAkhand Rashtra News
  • होम
  • राज्य
    • उत्तराखंड
    • बिहार
    • पश्चिम बंगाल
    • मध्य प्रदेश
    • गुजरात
    • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • अपराध
  • साहित्य
  • धर्म
  • एक्सक्लूसिव
  • सम्पादकीय
  • ई पेपर
Reading: पट्टीदार…….!
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
Akhand Rashtra NewsAkhand Rashtra News
Font ResizerAa
  • होम
  • राज्य
    • उत्तराखंड
    • बिहार
    • पश्चिम बंगाल
    • मध्य प्रदेश
    • गुजरात
    • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • अपराध
  • साहित्य
  • धर्म
  • एक्सक्लूसिव
  • सम्पादकीय
  • ई पेपर
Have an existing account? Sign In
Follow US
© 2008 - 2026 Akhand Rashtra News All Rights Reserved. Proudly Made By Akshant Media Solution
Akhand Rashtra News > ताज़ा ख़बरें > पट्टीदार…….!
ताज़ा ख़बरेंसाहित्य

पट्टीदार…….!

Digital Desk - Lucknow
Last updated: December 7, 2025 9:30 pm
Digital Desk - Lucknow
7 months ago
Share
पट्टीदार…….!
SHARE

निभाने में दुश्मनी प्यारे….!
हम दोनों ही….
इस क़दर वफादार हैं….
कि कहीं राह में भी….
कभी-कभार ही होता….!
एक दूजे का दीदार है….
जलन एक दूजे के लिए,
इस क़दर परवान है…कि….
मानते हैं दोनों ही….!
ख़ुद को सबसे बड़े जमींदार हैं….
जग जाहिर है प्यारे यहाँ….
कि….दोनों ही…मानते हैं कि…
वे एक दूसरे के गहरे राज़दार हैं…
तनिक भी अफसोस नहीं होता….!
यहाँ किसी को प्यारे….क्योंकि….?
दोनों ही ख़ुद को मानते समझदार हैं
एक अलग सा गुरूर भी…..!
होता है इनमें प्यारे….
कि माँगूगा कुछ भी नहीं उससे….
क्योंकि…साथ में मेरे…सच्चाई मेरी..
और….मेरे परवरदिगार हैं….
एहसास भी होता है…और….
पता भी है….दोनों को ही ….
कि हर एक…असफलता का….!
कारण….वही एक गद्दार है….
एक दूसरे की नजर में….!
बहुरूपिया भी हैं दोनों….
इसीलिए…जमाना भी….भूल वश..
कह जाता है अक़्सर यही….!
कि….वह तो भलामानुष है…और…
आपका सबसे बड़ा मददगार है….
पर जानते हैं यह भी सभी….कि….
ऐसे बरखुरदार प्यारे….!
होते नहीं कभी वफ़ादार हैं….
बात यह भी सही मानो मित्रों…!
कि….एक दूसरे के सामने…..
बने रहते दोनों ही खुद्दार हैं… .
यह अलग बात है कि यहाँ…
हर बात का मजा लेने को…..!
तैयार…बहुत से गद्दार हैं….
और क्या कुछ कहूँ मैं मित्रों….?
दस्तूर है….यह अनोखा प्यारे…
कि दुनिया वालों की नज़र में….
जन्म-जन्मान्तर से….दोनों ही….
आपस में एक दूसरे के….!
घोषित गुनहगार हैं….
बताना चाहूँगा मैं आपको प्यारे….
कि….बस इनको ही ….!
दुनिया कहती पट्टीदार है ….
कि….बस इनको ही ….!
दुनिया कहती पट्टीदार है ….

रचनाकार….
जितेन्द्र कुमार दुबे
अपर पुलिस उपायुक्त, लखनऊ

You Might Also Like

राष्ट्रीय काव्य रसिक मंच के तत्वावधान में कवि सम्मेलन एवं सम्मान समारोह
शिव मंदिर पर आयोजित अखंड रामायण पाठ में पहुंचे गणमान्य
समाजसेवी सुभाषचंद्र उपाध्याय का आकस्मिक निधन
समरस फाउंडेशन में किया जेल अधीक्षक राम शिरोमणि यादव का सम्मान
भगतसिंह, सुखदेव और राजगुरू के शहादत दिवस पर एमडब्ल्यूओ ने लगाया रक्तदान शिविर
Share This Article
Facebook Email Print
Previous Article SIR के काम में लगे बीएलओ के पति की हार्ट अटैक से मौत SIR के काम में लगे बीएलओ के पति की हार्ट अटैक से मौत
Next Article शाहगंज महोत्सव BJP कार्यकर्ताओं का 'अपमान', शाहगंज महोत्सव BJP कार्यकर्ताओं का ‘अपमान’,
Leave a Comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent Posts

  • आसपास बनारस कर लूँ…!
  • Bada Mangal 2026: राष्ट्रीय हिन्दू रक्षा परिषद ने किया ‘सनातनी कवच’ का विमोचन, समाज में स्वच्छता और शुचिता का जागेगा अलख
  • उन्नाव दर्दनाक हादसा: रोड रोलर ने कुचला 10 वर्षीय बच्चे को, शव रखकर परिवार ने हाईवे जाम किया
  • अखिल भारतीय सर्वजन हित पार्टी का “विराट कार्यकर्ता सम्मेलन” संपन्न, ‘मिशन 2027’ का हुआ शंखनाद
  • अवध प्रांत में आतंक का पर्याय बने चार शातिर बदमाशों को पुलिस ने किया गिरफ्तार

Recent Comments

  1. Akhand Rashtra on उत्कृष्ट शिक्षा की अलख जगाने के लिए मुंबई के वकील ने गांव में खोला स्कूल
  2. Akhand Rashtra on चलती ट्रेन में गोलीबारी, RPF के ASI और 3 यात्रियों की मौत, जयपुर-मुंबई ट्रेन में पालघर के पास फायरिंग
  3. Bhaskar Singh on माता भाग्यलक्ष्मी के दर्शनोपरांत रामराज्य सभा का समापन
  4. Ryan F on चलती ट्रेन में गोलीबारी, RPF के ASI और 3 यात्रियों की मौत, जयपुर-मुंबई ट्रेन में पालघर के पास फायरिंग
  5. AlyciaH on उत्कृष्ट शिक्षा की अलख जगाने के लिए मुंबई के वकील ने गांव में खोला स्कूल
about us

Akhand Rashtra एक राष्ट्रीय दैनिक अख़बार है, जो 18 वर्षों से निष्पक्ष, सटीक और जिम्मेदार पत्रकारिता करते हुए प्रिंट व डिजिटल माध्यमों पर सक्रिय है।

Important Category

  • उत्तर प्रदेश
  • मध्य प्रदेश
  • उत्तराखंड
  • गुजरात
  • पश्चिम बंगाल
  • बिहार
  • महाराष्ट्र

Important Links

  • देश
  • विदेश
  • एक्सक्लूसिव
  • अपराध
  • राजनीति
  • साहित्य

Quick Link

  • About Us
  • Privacy Policy
  • Terms & Conditions – Akhand Rashtra
  • Disclaimer
  • GDPR
  • Contact

Find Us on Socials

© 2008 - 2026 Akhand Rashtra News All Rights Reserved. Proudly Made By Akshant Media Solution
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?

Not a member? Sign Up