By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
Akhand Rashtra NewsAkhand Rashtra NewsAkhand Rashtra News
  • होम
  • राज्य
    • उत्तराखंड
    • बिहार
    • पश्चिम बंगाल
    • मध्य प्रदेश
    • गुजरात
    • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • अपराध
  • साहित्य
  • धर्म
  • एक्सक्लूसिव
  • सम्पादकीय
  • ई पेपर
Reading: बदलापुर में बढ़ते चैन स्नेचिंग के मामलों ने बढ़ाई राहगीरों की चिंता
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
Akhand Rashtra NewsAkhand Rashtra News
Font ResizerAa
  • होम
  • राज्य
    • उत्तराखंड
    • बिहार
    • पश्चिम बंगाल
    • मध्य प्रदेश
    • गुजरात
    • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • अपराध
  • साहित्य
  • धर्म
  • एक्सक्लूसिव
  • सम्पादकीय
  • ई पेपर
Have an existing account? Sign In
Follow US
© 2008 - 2026 Akhand Rashtra News All Rights Reserved. Proudly Made By Akshant Media Solution
Akhand Rashtra News > ताज़ा ख़बरें > बदलापुर में बढ़ते चैन स्नेचिंग के मामलों ने बढ़ाई राहगीरों की चिंता
ताज़ा ख़बरें

बदलापुर में बढ़ते चैन स्नेचिंग के मामलों ने बढ़ाई राहगीरों की चिंता

Akhand Rashtra
Last updated: July 8, 2024 1:58 am
Akhand Rashtra
2 years ago
Share
बदलापुर में बढ़ते चैन स्नेचिंग के मामलों ने बढ़ाई राहगीरों की चिंता
SHARE

जौनपुर । कोतवाली क्षेत्र के बदलापुर – सराय त्रिलोकी रोड पर ऊदपुरघाटमपुर गांव के पास पुलिया पर सफेद रंग के अपाची सवार दो बदमाश बाइक पर पीछे सवार महिला के गले से सोनें की चेन छीन कर भाग गये । महिला का पति अपनी बाइक से बदमाशों का पीछा किया किन्तु बदमाश नहर से होते हुए कड़ेरेपुर की तरफ भाग निकले। घटना शनिवार पूर्वान्ह की है। ग्राम बरहूपुर थाना कोतवाली पट्टी प्रतापगढ़ निवासी विनय सिंह अपनी पत्नी रीतू सिंह को बाइक पर बैठाकर अपनी ससुराल स्थित नारायनपुर थाना बदलापुर जा रहे थे । विनय सिंह जैसे ही ऊदपुर घाटमपुर गांव के पास पहुंचे कि पीछे से सफेद रंग की अपाची बाइक पर सवार दो बदमाश महिला के गले से एक लाख रुपये से अधिक की कीमत की सोने की चेन छीन कर भाग गये । घटना से घबड़ाए विनय सिंह ने बदलापुर पुलिस के सीयूजी मोबाइल पर सूचना देना चाहा किन्तु पुलिस का मोबाइल नाट रिचेबुल बताता रहा । थक हार कर उन्होंने अपने एक रिश्तेदार निवासी ग्राम सरायत्रिलोकी दिवाकर सिंह को सूचना दिया । दिवाकर सिंह ने भी पुलिस की सीयूजी मोबाइल पर फोन लगा कर घटना की जानकारी देना चाहा लेकिन सीयूजी मोबाइल घंटी जाने के बाद भी नहीं उठा । इसके बाद दिवाकर सिंह ने एस पी डा0 अजयपाल सिंह को घटना की जानकारी उनके सीयूजी मोबाइल पर दिया । पुलिस अधीक्षक शर्मा ने थानाध्यक्ष को तत्काल कार्यवाही करने का निर्देश दिया । गौरतलब है कि अभी 28 जून को सिंगरामऊ निवासी पीयूष बरनवाल अपनी पत्नी ज्योति बरनवाल को बाइक पर बैठाकर उपचार कराने जा रहे थे । वह जैसे ही फोरलेन पर मिरशादपुर गांव के पास पहुंचे कि सफेद रंग की अपाची सवार दो बदमाश पीछे से ज्योति बरनवाल के गले से सोनें की चेन छीन कर भाग गये ।

You Might Also Like

Supreme Court से TMC को करारा झटका: नलिन कोहली का तीखा प्रहार, बोले – ‘अपनी हर हार पर राजनीति करती है ममता की पार्टी
चिलचिलाती धूप में भी कनक सिंह स्कूटी से भाजपा का कर रही प्रचार
बांके बिहारी मंदिर की जमीन को कब्रिस्तान में दर्ज करने पर HC सख्त,तहसीलदार को किया तलब
रामलला की प्राण प्रतिष्ठा होते ही गांव के मंदिरों में बहने लगी भक्ति की धारा
साइबर अपराध को रोकने के लिए मजबूत साइबर रक्षा प्रणाली आवश्यक –डॉ मनोज मिश्र
Share This Article
Facebook Email Print
Previous Article समरस फाउंडेशन ने किया शेषमणि यादव का सम्मान समरस फाउंडेशन ने किया शेषमणि यादव का सम्मान
Next Article जीवन गौरव सारस्वत सम्मान से सम्मानित की गई डॉ अलका पांडे जीवन गौरव सारस्वत सम्मान से सम्मानित की गई डॉ अलका पांडे
Leave a Comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent Posts

  • आसपास बनारस कर लूँ…!
  • Bada Mangal 2026: राष्ट्रीय हिन्दू रक्षा परिषद ने किया ‘सनातनी कवच’ का विमोचन, समाज में स्वच्छता और शुचिता का जागेगा अलख
  • उन्नाव दर्दनाक हादसा: रोड रोलर ने कुचला 10 वर्षीय बच्चे को, शव रखकर परिवार ने हाईवे जाम किया
  • अखिल भारतीय सर्वजन हित पार्टी का “विराट कार्यकर्ता सम्मेलन” संपन्न, ‘मिशन 2027’ का हुआ शंखनाद
  • अवध प्रांत में आतंक का पर्याय बने चार शातिर बदमाशों को पुलिस ने किया गिरफ्तार

Recent Comments

  1. Akhand Rashtra on उत्कृष्ट शिक्षा की अलख जगाने के लिए मुंबई के वकील ने गांव में खोला स्कूल
  2. Akhand Rashtra on चलती ट्रेन में गोलीबारी, RPF के ASI और 3 यात्रियों की मौत, जयपुर-मुंबई ट्रेन में पालघर के पास फायरिंग
  3. Bhaskar Singh on माता भाग्यलक्ष्मी के दर्शनोपरांत रामराज्य सभा का समापन
  4. Ryan F on चलती ट्रेन में गोलीबारी, RPF के ASI और 3 यात्रियों की मौत, जयपुर-मुंबई ट्रेन में पालघर के पास फायरिंग
  5. AlyciaH on उत्कृष्ट शिक्षा की अलख जगाने के लिए मुंबई के वकील ने गांव में खोला स्कूल
about us

Akhand Rashtra एक राष्ट्रीय दैनिक अख़बार है, जो 18 वर्षों से निष्पक्ष, सटीक और जिम्मेदार पत्रकारिता करते हुए प्रिंट व डिजिटल माध्यमों पर सक्रिय है।

Important Category

  • उत्तर प्रदेश
  • मध्य प्रदेश
  • उत्तराखंड
  • गुजरात
  • पश्चिम बंगाल
  • बिहार
  • महाराष्ट्र

Important Links

  • देश
  • विदेश
  • एक्सक्लूसिव
  • अपराध
  • राजनीति
  • साहित्य

Quick Link

  • About Us
  • Privacy Policy
  • Terms & Conditions – Akhand Rashtra
  • Disclaimer
  • GDPR
  • Contact

Find Us on Socials

© 2008 - 2026 Akhand Rashtra News All Rights Reserved. Proudly Made By Akshant Media Solution
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?

Not a member? Sign Up