जौनपुर। जनपद में खरीफ अभियान 2025 हेतु कृषक बन्धुओं को जनपद में बोई जाने वाली प्रमुख फसलों में लगने वाले रोग/कीट से बचाव के लिये जिला कृषि रक्षा अधिकारी विवेक कुमार ने कृषकों को जागरूक करने के उदे्दश्य से बताया कि कृषक बंधु बुआई से पूर्व भूमि शोधन/बीजशोधन का कार्य अवश्य करें जिसके लिये जनपद के प्रत्येक विकास खण्ड में स्थित कृषि रक्षा इकाइयों पर 75 प्रतिशत अनुदान पर कृषि रक्षा रसायन पर्याप्त मात्रा में उपलब्ध है। ऐसा करने से फसल में लगने वाले रोगों से काफी हद तक बचाव होता है। इसके लिये जनपद में 25 मई से 25 जून तक कृषि विभाग के क्षेत्रीय कर्मचारियों द्वारा अभियान भी चलाया जा रहा है। इसके अलावा कृषि रसायनों पर 50 प्रतिशत अनुदान एंव जैविक रसायनों पर 75 प्रतिशत अनुदान के साथ समस्त सामायिक रसायन जनपद के सभी कृषि रक्षा इकाइयों पर पर्याप्त मात्रा में उपलब्ध हैं।
कृषि रक्षा अधिकारी के माध्यम से कृषकों के लिया चलाया गया जागरूकता अभियान
ओमकार त्रिपाठी राजनीतिक विश्लेषक है, इसी के साथ
पिछले कई वर्षों से उत्तर प्रदेश की जमीनी राजनीति, प्रशासनिक हलचल और खोजी पत्रकारिता (Crime & Investigative Reporting) में सक्रिय। 19 वर्ष पुराने प्रतिष्ठित अखबार दैनिक अखंड राष्ट्र (Akhand Rashtra) के स्थानीय संपादक है,
Omkar Tripathi विशेष तौर पर निष्पक्ष आवाज और पारदर्शी गवर्नेंस के लिए प्रतिबद्ध है
Leave a Comment
