सुइथाकला, जौनपुर। सरपतहां थाना क्षेत्र के मनवल गांव में शुक्रवार की रात द्वार पूजा के दौरान हुई मारपीट में पिता-पुत्र समेत चार घायल हो गये। बताया जाता है कि सुलतानपुर जनपद के दोस्तपुर थाना क्षेत्र स्थित हमीदपुर से स्थानीय क्षेत्र के मनवल गांव में बारात आई थी। द्वार पूजा के समय डीजे वाले वाहन से टेन्ट का आंशिक हिस्सा क्षतिग्रस्त हो गया। इसी को लेकर हुए विवाद में मारपीट हो गई जिसमें वरपक्ष से सुखदेव विश्वकर्मा और उसका पुत्र राहुल तथा अनुराग और शत्रुहन विश्वकर्मा घायल हो गये। सभी घायलों का इलाज सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र सुइथाकला में कराया गया। इस बाबत पूछे जाने पर थाना प्रभारी अमित सिंह ने बताया कि मामले में अभी तहरीर प्राप्त नहीं हुई है। पीड़ित पक्ष की तहरीर मिलने पर आवश्यक विधिक कार्रवाई की जायेगी।
बारात में हुई ज़बदस्त मारपीट, चार घायल
ओमकार त्रिपाठी राजनीतिक विश्लेषक है, इसी के साथ
पिछले कई वर्षों से उत्तर प्रदेश की जमीनी राजनीति, प्रशासनिक हलचल और खोजी पत्रकारिता (Crime & Investigative Reporting) में सक्रिय। 19 वर्ष पुराने प्रतिष्ठित अखबार दैनिक अखंड राष्ट्र (Akhand Rashtra) के स्थानीय संपादक है,
Omkar Tripathi विशेष तौर पर निष्पक्ष आवाज और पारदर्शी गवर्नेंस के लिए प्रतिबद्ध है
Leave a Comment
