जौनपुर। मुंबई की प्रतिष्ठित सामाजिक संस्था समरस फाउंडेशन द्वारा संस्कृत के प्रकांड विद्वान तथा भागवत कथा के मर्मज्ञ पंडित परमानंद तिवारी का बदलापुर तहसील अंतर्गत स्थित बड़सरा गांव में उनके पैतृक निवास पर सम्मानित किया गया। बीएमसी के पूर्व प्रधानाध्यापक राम अनंद पांडे ने संस्था की तरफ से शॉल और धार्मिक पुस्तक द्वारा उनका सम्मान किया। इस अवसर पर संस्था के महासचिव वरिष्ठ पत्रकार शिवपूजन पांडे, समाजसेवी सदानंद तिवारी, कुमुदेश कांत तिवारी, अखिलेश तिवारी समेत अनेक लोग उपस्थित रहे। 85 वर्ष की उम्र में भी परमानंद तिवारी पूरी तरह से सक्रिय हैं। उन्होंने 34 वर्ष तक राष्ट्रीय इंटर कॉलेज, खुटहन में शिक्षण कार्य किया। अपने जीवन काल में अब तक वे सैकड़ो स्थान पर भागवत कथा कह चुके हैं।
संस्कृत के प्रकांड विद्वान परमानंद तिवारी का समरस फाउंडेशन ने किया सम्मान
ओमकार त्रिपाठी राजनीतिक विश्लेषक है, इसी के साथ
पिछले कई वर्षों से उत्तर प्रदेश की जमीनी राजनीति, प्रशासनिक हलचल और खोजी पत्रकारिता (Crime & Investigative Reporting) में सक्रिय। 19 वर्ष पुराने प्रतिष्ठित अखबार दैनिक अखंड राष्ट्र (Akhand Rashtra) के स्थानीय संपादक है,
Omkar Tripathi विशेष तौर पर निष्पक्ष आवाज और पारदर्शी गवर्नेंस के लिए प्रतिबद्ध है
Leave a Comment
