जौनपुर। धनियामऊ स्थित श्री नारायण सिन्हा इंटर काँलेज के तर्कशास्त्र के सेवानिवृत्त लोकप्रिय प्रवक्ता , अंग्रेजी साहित्य के विद्वान संघर्ष, त्याग ,सेवा एवं सादगी के प्रतिमूर्ति शिवशंकर यादव का उनके निवास स्थान सड़ेरी में दु:खद निधन हो गया।उनका अंतिम संस्कार जौनपुर के रामघाट पर किया गया।मुखाग्नि उनके बड़े सुपुत्र मनोज कुमार यादव ने दी।मझले सुपुत्र राजेश कुमार यादव ,छोटे सुपुत्र संतोष कुमार यादव एवं भतीजे प्रभात कुमार यादव , कृष्ण कुमार यादव की उपस्थिति में उनका अंतिम संस्कार किया गया। जिसमें उनके संगे संबंधियों के साथ ही जौनपुर जिले के शिक्षा,समाजसेवा, राजनीति से जुड़े बहुत से लोग उपस्थित थे।गौरतलब हो कि सभी उपस्थित जनों ने उनको भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *