मुंबई। बोल बम मित्र मंडल द्वारा आयोजित कांवड़ यात्रा सोमवार, 17 अगस्त 2026 को पवई से मुलुंड पश्चिम स्थित ब्रह्मांडेश्वर मंदिर तक श्रद्धा और उत्साह के साथ सम्पन्न हुई। यात्रा में बड़ी संख्या में शिवभक्तों ने शामिल होकर भगवान भोलेनाथ का जलाभिषेक किया और पूरे मार्ग में हर-हर महादेव एवं बोल बम के जयघोष लगाए। कांवड़ यात्रा पवई से शुरू होकर विभिन्न मार्गों से होते हुए ब्रह्मांडेश्वर मंदिर, मुलुंड पश्चिम पहुंची। भक्तों ने पारंपरिक रूप से कांवड़ लेकर यात्रा पूरी की और मंदिर पहुंचकर भगवान शिव का पूजन-अर्चन एवं जलाभिषेक किया। यात्रा के दौरान श्रद्धालुओं में विशेष उत्साह देखने को मिला। इस अवसर पर आयोजक कालू चरण (तुषार) चौधरी ने कहा, कि बाबा भोलेनाथ की कृपा और सभी शिवभक्तों के सहयोग से कांवड़ यात्रा सफलतापूर्वक सम्पन्न हुई। हमारा उद्देश्य श्रद्धालुओं को एकजुट कर आस्था, भक्ति और सेवा की भावना को मजबूत करना है। यात्रा में शामिल सभी भक्तों और सहयोगियों का हृदय से आभार।आयोजकों ने यात्रा को शांतिपूर्ण एवं सफल बनाने में सहयोग करने वाले सभी श्रद्धालुओं, सेवाभावी कार्यकर्ताओं और स्थानीय लोगों के प्रति आभार व्यक्त किया। कार्यक्रम के समापन पर सभी ने भगवान शिव से समाज और देश की सुख-समृद्धि एवं शांति की कामना की।इस अवसर पर मनीष तिवारी, आंनद मौर्या, त्रिलोचन महंती, अविनाश पांडेय,नरसिंह डब्बा, पाड़ी,महेश, सुभाष सिंह, हितेन्द्र उपाध्याय,दिनेश पाल, सूर्या प्रधान सहित बड़ी संख्या में भक्त उपस्थित थें ।
हर हर महादेव की जयघोष के साथ बोल बम मित्र मंडल की कांवड़ यात्रा सम्पन्न

अपनी भाषा चुने।
You Might Also Like
Leave a Comment
Recent Posts
- “बात सीट की नहीं जीत की है”: सीट शेयरिंग पर अखिलेश यादव का बड़ा संदेश; सपा के 34 साल पूरे होने पर बीजेपी ने दागे ’34 पाप’
- BJP के कई विधायक संपर्क में हैं’ अखिलेश के दावे के बीच संजयन त्रिपाठी ने छोड़ी BJP, सपा में शामिल होते ही मिला MLC टिकट
- मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने किया मुंबई पुस्तक महोत्सव के वेबसाइट का शुभारंभ
- मुंबई कांग्रेस की कार्यकारिणी बैठक में नवनियुक्त प्रभारी का सम्मान
- शाहगंज के पूर्व विधायक शैलेंद्र यादव ‘ललई’ के उर्स में शामिल होने पर सियासी सवाल, PDA पर भी उठे प्रश्न
