जौनपुर। जनपद में आए दिन अपराधिक घटनाएं हो रही हैं। अपराधियों पर लगाम लगाने में प्रशासन पूरी तरह से विफल है। प्राथमिक शिक्षक संघ के जिला उपाध्यक्ष प्रमोद यादव के घर सदिच्छा भेंट करने आए समाजवादी पार्टी के जिला उपाध्यक्ष तथा बदलापुर विधानसभा प्रभारी महेंद्र यादव ने हमारे संवाददाता से की गई बातचीत में उपरोक्त बातें कही। उन्होंने कहा कि योगीराज में भ्रष्टाचार महंगाई और बेरोजगारी चरम सीमा पर है। हिंदू मुस्लिम के नाम पर लोगों को आपस में लड़ाया जा रहा है। इस अवसर पर विधान सभा अध्यक्ष राम जतन यादव, विधान सभा महासचिव अशोक निषाद ,सेक्टर प्रभारी इन्द्र पाल यादव, अजय यादव, ब्रह्मदेव यादव, अच्छेलाल यादव, राजेन्द्र यादव, पूर्व प्रधान संजय यादव स्वतंत्र यादव, भोला प्रजापति, दीपू यादव, संगम यादव, आनन्द, विनोद अनेक लोग उपस्थित रहे।
जौनपुर में अपराधियों पर लगाम लगाने में प्रशासन नाकाम: महेंद्र यादव
ओमकार त्रिपाठी राजनीतिक विश्लेषक है, इसी के साथ
पिछले कई वर्षों से उत्तर प्रदेश की जमीनी राजनीति, प्रशासनिक हलचल और खोजी पत्रकारिता (Crime & Investigative Reporting) में सक्रिय। 19 वर्ष पुराने प्रतिष्ठित अखबार दैनिक अखंड राष्ट्र (Akhand Rashtra) के स्थानीय संपादक है,
Omkar Tripathi विशेष तौर पर निष्पक्ष आवाज और पारदर्शी गवर्नेंस के लिए प्रतिबद्ध है
Leave a Comment
