By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
Akhand Rashtra NewsAkhand Rashtra NewsAkhand Rashtra News
  • होम
  • राज्य
    • उत्तराखंड
    • बिहार
    • पश्चिम बंगाल
    • मध्य प्रदेश
    • गुजरात
    • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • अपराध
  • साहित्य
  • धर्म
  • एक्सक्लूसिव
  • सम्पादकीय
  • ई पेपर
Reading: गौ-तस्कर को पुलिस ने मुठभेड़ में किया घायल, मोटरसाइकिल हथियार व नगद पैसे भी बरामद
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
Akhand Rashtra NewsAkhand Rashtra News
Font ResizerAa
  • होम
  • राज्य
    • उत्तराखंड
    • बिहार
    • पश्चिम बंगाल
    • मध्य प्रदेश
    • गुजरात
    • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • अपराध
  • साहित्य
  • धर्म
  • एक्सक्लूसिव
  • सम्पादकीय
  • ई पेपर
Have an existing account? Sign In
Follow US
© 2008 - 2026 Akhand Rashtra News All Rights Reserved. Proudly Made By Akshant Media Solution
Akhand Rashtra News > अपराध > गौ-तस्कर को पुलिस ने मुठभेड़ में किया घायल, मोटरसाइकिल हथियार व नगद पैसे भी बरामद
अपराधउत्तर प्रदेशराज्य

गौ-तस्कर को पुलिस ने मुठभेड़ में किया घायल, मोटरसाइकिल हथियार व नगद पैसे भी बरामद

Omkar Tripathi
Last updated: June 7, 2025 6:05 pm
Omkar Tripathi
1 year ago
Share
गौ-तस्कर को पुलिस ने मुठभेड़ में किया घायल, मोटरसाइकिल हथियार व नगद पैसे भी बरामद
SHARE

जौनपुर। जनपद में अपराधियों पर लगाम कसने हेतु चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत बीती रात थाना जफराबाद पुलिस टीम को एक बड़ी सफलता हाथ लगी। एक शातिर अंतर्जनपदीय गौ-तस्कर पुलिस मुठभेड़ में घायल होकर गिरफ्तार कर लिया गया। उसके कब्जे से एक तमंचा 315 बोर मय एक खोखा व एक जिंदा कारतूस, एक मोटरसाइकिल और ₹320 नकद बरामद किए गए हैं।

प्राप्त जानकारी के अनुसार, पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर चलाए जा रहे अपराध नियंत्रण अभियान के अंतर्गत अपर पुलिस अधीक्षक नगर के मार्गदर्शन और क्षेत्राधिकारी नगर के पर्यवेक्षण में प्रभारी निरीक्षक जफराबाद विश्वनाथ प्रताप सिंह अपनी टीम के साथ रात करीब 12:20 बजे क्षेत्र में गश्त कर रहे थे। तभी मुखबिर की सूचना पर बताया गया कि एक शातिर बदमाश हौज टोल हाईवे के पास से राजेपुर रोड की ओर जा रहा है।

पुलिस टीम द्वारा घेराबंदी करते हुए जब संदिग्ध को रोकने का प्रयास किया गया तो वह मोटरसाइकिल को खेत की ओर मोड़ते समय अनियंत्रित होकर गिर पड़ा। पुलिस द्वारा टॉर्च की रोशनी डालकर रुकने का इशारा किया गया, लेकिन आरोपी ने पुलिस टीम पर फायरिंग कर दी। जवाबी कार्रवाई में आत्मरक्षा हेतु पुलिस ने फायरिंग की, जिससे वह घायल होकर गिर पड़ा।

पुलिस द्वारा मौके पर उससे एक तमंचा 315 बोर मय खोखा व एक जिंदा कारतूस, ₹320 नकद और एक मोटरसाइकिल बरामद की गई। पूछताछ में आरोपी ने अपना नाम शैलेश यादव उर्फ धीरज यादव पुत्र रामआसरे यादव उर्फ नन्हकू यादव, निवासी रेहटी तुल्लापुर, थाना जलालपुर बताया। आरोपी एक शातिर और वांछित गौ-तस्कर है, जिसके खिलाफ कई जनपदों में संगीन धाराओं में मुकदमे दर्ज हैं।

- Advertisement -
anaya's kitchenanaya's kitchen

घायल अवस्था में आरोपी को तत्काल जिला अस्पताल जौनपुर में भर्ती कराया गया, जहां उसका इलाज चल रहा है। आरोपी के खिलाफ समुचित धाराओं में मुकदमा पंजीकृत कर विधिक कार्यवाही की जा रही है। पुलिस का मानना है कि इस गिरफ्तारी से जनपद में गौ-तस्करी और संगठित अपराध पर प्रभावी अंकुश लगेगा।

You Might Also Like

बारिश के कारण बिजली के करंट की चपेट आने से युवक की मौत
मेला महासमिति अध्यक्ष आलोक कुमार गुप्ता (पिंटू) के प्रयासों से मिली सफलता
यदि कैरेट में झोल निकला तो मुकदमों की बाढ़ नज़र आएगीl
कांग्रेस जिलाध्यक्ष एवं शहर अध्यक्ष ने पत्रकारों से की वार्ता
आशिर्वाद फाऊँडेशन द्वारा वृक्षारोपण एवं स्वतंत्रता दिवस समारोह
Share This Article
Facebook Email Print
Omkar Tripathi
ByOmkar Tripathi
Follow:
ओमकार त्रिपाठी राजनीतिक विश्लेषक है, इसी के साथ पिछले कई वर्षों से उत्तर प्रदेश की जमीनी राजनीति, प्रशासनिक हलचल और खोजी पत्रकारिता (Crime & Investigative Reporting) में सक्रिय। 19 वर्ष पुराने प्रतिष्ठित अखबार दैनिक अखंड राष्ट्र (Akhand Rashtra) के स्थानीय संपादक है, Omkar Tripathi विशेष तौर पर निष्पक्ष आवाज और पारदर्शी गवर्नेंस के लिए प्रतिबद्ध है
Previous Article NEET PG 2025 परीक्षा स्थगित, अब 3 अगस्त को होगी NEET PG 2025 परीक्षा स्थगित, अब 3 अगस्त को होगी
Next Article सोशल मीडिया पर श्रीराम के संदर्भ में आपत्तिजनक टिप्पणी करने वाले युवक को पुलिस ने लिया हिरासत में
Leave a Comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent Posts

  • आसपास बनारस कर लूँ…!
  • Bada Mangal 2026: राष्ट्रीय हिन्दू रक्षा परिषद ने किया ‘सनातनी कवच’ का विमोचन, समाज में स्वच्छता और शुचिता का जागेगा अलख
  • उन्नाव दर्दनाक हादसा: रोड रोलर ने कुचला 10 वर्षीय बच्चे को, शव रखकर परिवार ने हाईवे जाम किया
  • अखिल भारतीय सर्वजन हित पार्टी का “विराट कार्यकर्ता सम्मेलन” संपन्न, ‘मिशन 2027’ का हुआ शंखनाद
  • अवध प्रांत में आतंक का पर्याय बने चार शातिर बदमाशों को पुलिस ने किया गिरफ्तार

Recent Comments

  1. Akhand Rashtra on उत्कृष्ट शिक्षा की अलख जगाने के लिए मुंबई के वकील ने गांव में खोला स्कूल
  2. Akhand Rashtra on चलती ट्रेन में गोलीबारी, RPF के ASI और 3 यात्रियों की मौत, जयपुर-मुंबई ट्रेन में पालघर के पास फायरिंग
  3. Bhaskar Singh on माता भाग्यलक्ष्मी के दर्शनोपरांत रामराज्य सभा का समापन
  4. Ryan F on चलती ट्रेन में गोलीबारी, RPF के ASI और 3 यात्रियों की मौत, जयपुर-मुंबई ट्रेन में पालघर के पास फायरिंग
  5. AlyciaH on उत्कृष्ट शिक्षा की अलख जगाने के लिए मुंबई के वकील ने गांव में खोला स्कूल
about us

Akhand Rashtra एक राष्ट्रीय दैनिक अख़बार है, जो 18 वर्षों से निष्पक्ष, सटीक और जिम्मेदार पत्रकारिता करते हुए प्रिंट व डिजिटल माध्यमों पर सक्रिय है।

Important Category

  • उत्तर प्रदेश
  • मध्य प्रदेश
  • उत्तराखंड
  • गुजरात
  • पश्चिम बंगाल
  • बिहार
  • महाराष्ट्र

Important Links

  • देश
  • विदेश
  • एक्सक्लूसिव
  • अपराध
  • राजनीति
  • साहित्य

Quick Link

  • About Us
  • Privacy Policy
  • Terms & Conditions – Akhand Rashtra
  • Disclaimer
  • GDPR
  • Contact

Find Us on Socials

© 2008 - 2026 Akhand Rashtra News All Rights Reserved. Proudly Made By Akshant Media Solution
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?

Not a member? Sign Up