बक्शा(जौनपुर) बक्शा थाना क्षेत्र के बेलापार गांव में सोमवार की रात्रि आई बारात में मामूली विवाद पश्चात एक युवक का रेलवे लाइन के पास कटा हाथ मिला। घटना के बाद चिकित्सक द्वारा रिफर पश्चात युवक का इलाज ट्रामा सेंटर वाराणसी में हो रहा है। उक्त गांव निवासी हरिश्चंद्र बिंद के घर बदलापुर से बारात आई थी। बताते है कि बारात में मामूली बात को लेकर 18 वर्षीय अर्जुन निवासी सीठापुर बदलापुर एवं बेलापार गांव निवासी 21 वर्षीय मन्तोष बिंद को हल्की चोट के कारण नौपेड़वा सीएचसी लाया गया जहां उपचार पश्चात दोनो को छोड़ दिया गया। रात्रि करीब तीन बजे मंतोष का दाहिना हाथ रेलवे लाइन की तरफ कट गया। सूचना फैली की किसी ने मंतोष का हाथ काट दिया। परिजन घायल अवस्था में नौपेड़वा सीएचसी से जिला अस्पताल ले गए जहां चिकित्सकों की टीम ने बेहतर उपचार हेतु ट्रामा सेंटर भेज दिया। सुबह थानाध्यक्ष विक्रम लक्ष्मण सिंह भी ट्रामा सेंटर पहुँच युवक का बयान दर्ज किया। थानाध्यक्ष ने बताया कि मंतोष ने बताया कि विवाद पश्चात परिजनों ने उसे मौके से हटा दिया तो उक्त युवक रेलवे लाइन पटरी पर चला गया। चिकित्सक की माने तो हाथ ट्रेन से ही कटने की संभावना जता रहें है। फिलहाल अभी कोई तहरीर नही मिली है।

