By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
Akhand Rashtra NewsAkhand Rashtra NewsAkhand Rashtra News
  • होम
  • राज्य
    • उत्तराखंड
    • बिहार
    • पश्चिम बंगाल
    • मध्य प्रदेश
    • गुजरात
    • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • अपराध
  • साहित्य
  • धर्म
  • एक्सक्लूसिव
  • सम्पादकीय
  • ई पेपर
Reading: CJP नेताओं की गिरफ्तारी की आशंका पर आशुतोष रांका का बड़ा बयान
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
Akhand Rashtra NewsAkhand Rashtra News
Font ResizerAa
  • होम
  • राज्य
    • उत्तराखंड
    • बिहार
    • पश्चिम बंगाल
    • मध्य प्रदेश
    • गुजरात
    • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • अपराध
  • साहित्य
  • धर्म
  • एक्सक्लूसिव
  • सम्पादकीय
  • ई पेपर
Have an existing account? Sign In
Follow US
© 2008 - 2026 Akhand Rashtra News All Rights Reserved. Proudly Made By Akshant Media Solution
Akhand Rashtra News > अपराध > CJP नेताओं की गिरफ्तारी की आशंका पर आशुतोष रांका का बड़ा बयान
अपराधताज़ा ख़बरेंदेशराजनीति

CJP नेताओं की गिरफ्तारी की आशंका पर आशुतोष रांका का बड़ा बयान

Digital Desk - Lucknow
Last updated: October 5, 2026 2:13 pm
Digital Desk - Lucknow
39 minutes ago
Share
CJP
SHARE

अपनी भाषा चुने।

CJP के नेता आशुतोष रांका ने सोशल मीडिया पर एक पोस्ट शेयर कर दावा किया है कि उन्हें 10 अक्टूबर से पहले राष्ट्रीय सुरक्षा कानून (NSA) या अन्य सख्त कानूनों के तहत गिरफ्तार किया जा सकता है। सीजेपी ने मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग को लेकर 10 अक्टूबर को दिल्ली के जंतर-मंतर पर एक बड़ा प्रदर्शन बुलाया है। प्रदर्शन की अनुमति न मिलने पर पार्टी ने सुप्रीम कोर्ट का रुख भी किया है, जिसके चलते सियासी सरगर्मी काफी बढ़ गई है।

Contents
“6 जून से जेल जाने को तैयार, सरकार डरी हुई है”“खोने को कुछ नहीं, चिता की आग महलों को पिघला देगी”मुख्य चुनाव आयुक्त के इस्तीफे को लेकर मुखर है CJP

“6 जून से जेल जाने को तैयार, सरकार डरी हुई है”

आशुतोष रांका ने सोशल मीडिया पोस्ट में लिखा कि उन्हें कई माध्यमों से जानकारी मिली है कि अभिजीत दीपके, सौरव दास और उन्हें 10 अक्टूबर से पहले कभी भी गिरफ्तार किया जा सकता है। उन्होंने बेबाक अंदाज में कहा कि वे तीनों 6 जून से ही जेल जाने के लिए मानसिक रूप से तैयार हैं और उन्हें किसी बात का डर नहीं है। आशुतोष के मुताबिक, देश को बर्बाद करने पर तुले लोग डरे हुए हैं और गांधीजी के कथन के अनुसार “हिंसा और नफरत डर से पैदा होती है”, इसलिए सरकार बौखलाई हुई है।

“खोने को कुछ नहीं, चिता की आग महलों को पिघला देगी”

सरकार और प्रशासन को खुली चुनौती देते हुए युवा नेता ने आगे लिखा कि वे 30 साल के युवा हैं जो एक बेहतर और जवाबदेह भारत के लिए संघर्ष कर रहे हैं। उनके पास खोने के लिए कुछ नहीं है। उन्होंने तीखे तेवर अपनाते हुए कहा, “आप हमें गिरफ्तार कर सकते हैं, पीट सकते हैं, यहां तक कि मार भी सकते हैं, लेकिन आप हमें रोक नहीं सकते। अगर मार भी दिया तो हमारी चिता से निकलने वाली आग तुम्हारे महलों को पिघला देगी।” एक अन्य पोस्ट में उन्होंने लिखा कि खून का एक-एक कतरा देश में क्रांति की बाढ़ ला देगा।

यह भी पढ़ें: “पद महत्वपूर्ण नहीं, संगठन है अहम”, यूपी कांग्रेस की नई अध्यक्ष आराधना मिश्रा ‘मोना’ का बड़ा बयान

- Advertisement -
anaya's kitchenanaya's kitchen

मुख्य चुनाव आयुक्त के इस्तीफे को लेकर मुखर है CJP

बता दें कि कॉकरोच जनता पार्टी मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग को लेकर लगातार आक्रामक रुख अपनाए हुए है। इससे पहले CJP ने 2 अक्टूबर को मुंबई के ऐतिहासिक शिवाजी पार्क में भी इसी मांग को लेकर जोरदार विरोध प्रदर्शन किया था। अब दिल्ली के जंतर-मंतर पर होने वाले आगामी प्रदर्शन को लेकर प्रशासन और पार्टी के बीच तनाव की स्थिति बनी हुई है, और नेताओं की गिरफ्तारी की आशंकाओं ने इस पूरे राजनीतिक घटनाक्रम को और गरमा दिया है।

You Might Also Like

राफेल ने बचाई सिंदूर की आन : राहुल सिंह
रमेश मिश्रा ने दिल्ली में चलाई साइकिल, मोटापा मुक्त भारत का संदेश
पूर्व सांसद धनंजय सिंह ने सोइथा ब्लॉक के अनेक गांवों में किया वृक्षारोपण
दहशत का पर्याय बने अजगर को पकड़ कर ले गए वन विभाग के कर्मचारी
अधिवक्ताओं के समर्थन में आये विधायक, सीएम को लिखा पत्र
TAGGED:Ashutosh Ranka NSA ArrestCJP Protest Delhiआशुतोष रांकाकॉकरोच जनता पार्टीमुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार
Share This Article
Facebook Email Print
Previous Article आराधना मिश्रा “पद महत्वपूर्ण नहीं, संगठन है अहम”, यूपी कांग्रेस की नई अध्यक्ष आराधना मिश्रा ‘मोना’ का बड़ा बयान
Next Article UP Rajya Sabha UP Rajya Sabha: बीजेपी-एनडीए की बढ़ सकती है टेंशन, यूपी उपचुनाव में तीसरा उम्मीदवार उतारेगी समाजवादी पार्टी
Leave a Comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent Posts

  • लखनऊ स्नातक MLC चुनाव 2026: 2020 की टक्कर फिर आमने-सामने, सपा की कांति सिंह के सामने भाजपा के अवनीश कुमार सिंह
  • UP Rajya Sabha: बीजेपी-एनडीए की बढ़ सकती है टेंशन, यूपी उपचुनाव में तीसरा उम्मीदवार उतारेगी समाजवादी पार्टी
  • CJP नेताओं की गिरफ्तारी की आशंका पर आशुतोष रांका का बड़ा बयान
  • “पद महत्वपूर्ण नहीं, संगठन है अहम”, यूपी कांग्रेस की नई अध्यक्ष आराधना मिश्रा ‘मोना’ का बड़ा बयान
  • UP Rajya Sabha Election: जयंत चौधरी के बहाने यूपी की राजनीति में बड़े ‘सरप्राइज’ की तैयारी

Recent Comments

  1. Akhand Rashtra on उत्कृष्ट शिक्षा की अलख जगाने के लिए मुंबई के वकील ने गांव में खोला स्कूल
  2. Akhand Rashtra on चलती ट्रेन में गोलीबारी, RPF के ASI और 3 यात्रियों की मौत, जयपुर-मुंबई ट्रेन में पालघर के पास फायरिंग
  3. Bhaskar Singh on माता भाग्यलक्ष्मी के दर्शनोपरांत रामराज्य सभा का समापन
  4. Ryan F on चलती ट्रेन में गोलीबारी, RPF के ASI और 3 यात्रियों की मौत, जयपुर-मुंबई ट्रेन में पालघर के पास फायरिंग
  5. AlyciaH on उत्कृष्ट शिक्षा की अलख जगाने के लिए मुंबई के वकील ने गांव में खोला स्कूल
about us

Akhand Rashtra एक राष्ट्रीय दैनिक अख़बार है, जो 20 वर्षों से निष्पक्ष, सटीक और जिम्मेदार पत्रकारिता करते हुए प्रिंट व डिजिटल माध्यमों पर सक्रिय है।

Important Category

  • उत्तर प्रदेश
  • मध्य प्रदेश
  • उत्तराखंड
  • गुजरात
  • पश्चिम बंगाल
  • बिहार
  • महाराष्ट्र

Important Links

  • देश
  • विदेश
  • एक्सक्लूसिव
  • अपराध
  • राजनीति
  • साहित्य

Quick Link

  • About Us
  • Privacy Policy
  • Terms & Conditions – Akhand Rashtra
  • Disclaimer
  • GDPR
  • Contact
© 2008 - 2026 Akhand Rashtra News All Rights Reserved. Proudly Made By Akshant Media Solution
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?

Not a member? Sign Up