By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
Akhand Rashtra NewsAkhand Rashtra NewsAkhand Rashtra News
  • होम
  • राज्य
    • उत्तराखंड
    • बिहार
    • पश्चिम बंगाल
    • मध्य प्रदेश
    • गुजरात
    • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • अपराध
  • साहित्य
  • धर्म
  • एक्सक्लूसिव
  • सम्पादकीय
  • ई पेपर
Reading: UP MLC चुनाव का परिणाम, आगरा में चल रहा है अलग ही “सियासी ड्रामा”
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
Akhand Rashtra NewsAkhand Rashtra News
Font ResizerAa
  • होम
  • राज्य
    • उत्तराखंड
    • बिहार
    • पश्चिम बंगाल
    • मध्य प्रदेश
    • गुजरात
    • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • अपराध
  • साहित्य
  • धर्म
  • एक्सक्लूसिव
  • सम्पादकीय
  • ई पेपर
Have an existing account? Sign In
Follow US
© 2008 - 2026 Akhand Rashtra News All Rights Reserved. Proudly Made By Akshant Media Solution
Akhand Rashtra News > उत्तर प्रदेश > UP MLC चुनाव का परिणाम, आगरा में चल रहा है अलग ही “सियासी ड्रामा”
उत्तर प्रदेशताज़ा ख़बरेंराजनीति

UP MLC चुनाव का परिणाम, आगरा में चल रहा है अलग ही “सियासी ड्रामा”

Digital Desk - Lucknow
Last updated: October 28, 2026 1:33 pm
Digital Desk - Lucknow
35 minutes ago
Share
UP MLC
SHARE

अपनी भाषा चुने।

आगरा/लखनऊ: UP MLC चुनाव के नतीजे आ चुके हैं, लेकिन आरोपों और बयानों का दौर थमने का नाम नहीं ले रहा है। आगरा शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र से समाजवादी पार्टी के उम्मीदवार आकाश अग्रवाल ने जीत दर्ज कर ली है, लेकिन अपनी ही जीत के बाद उन्होंने जो आरोप लगाए हैं, उसने चुनावी राजनीति के दोहरे मानकों को उजागर कर दिया है।

Contents
जीत के बाद भी ‘पीड़ित’ बनने की होड़!देर रात मतगणना केंद्र पर हंगामा और मारपीट के दावेयूपी की 11 सीटों का क्या रहा मिजाज?

जीत के बाद भी ‘पीड़ित’ बनने की होड़!

आकाश अग्रवाल ने जीत के बाद पत्रकारों से कहा कि शिक्षकों को प्रताड़ित किया गया, डराया गया और मतगणना के दौरान बूथ कैप्चरिंग जैसी घटनाएं हुईं। उन्होंने यहां तक कह दिया कि इन घटनाओं को देखकर लगता है कि कोई शिक्षक अब दोबारा चुनाव लड़ने की हिम्मत नहीं करेगा। लेकिन सबसे बड़ा सवाल यही उठ रहा है कि अगर चुनाव आयोग और प्रशासन पूरी तरह एकतरफा काम कर रहा था, तो फिर परिणाम सपा उम्मीदवार के पक्ष में कैसे आया? जब नतीजे हक में आते हैं तो इसे ‘जनता का फैसला’ बता दिया जाता है, लेकिन उसी प्रक्रिया के दौरान खुद को पीड़ित दिखाकर सहानभूति बटोरने का यह नया सियासी ट्रेंड बन चुका है।

देर रात मतगणना केंद्र पर हंगामा और मारपीट के दावे

सपा छात्र सभा के नेता अमित प्रताप यादव ने आरोप लगाया कि मतगणना के दौरान बीजेपी प्रत्याशी और उनके समर्थकों ने फर्जी एजेंटों के साथ मिलकर माहौल बिगाड़ने की कोशिश की। अमित यादव के मुताबिक, जब सपा प्रत्याशी 2000 से अधिक वोटों की निर्णायक बढ़त बना रहे थे, तब वहां झड़प और हाथापाई की स्थिति पैदा की गई। हालांकि, मौके पर मौजूद सुरक्षा बलों ने स्थिति को संभाला और अंततः सपा प्रत्याशी को ही विजयी घोषित किया गया।

यह भी पढ़ें: UP MLC मतगणना में रात भर चला हाई-वोल्टेज ड्रामा

- Advertisement -
anaya's kitchenanaya's kitchen

यूपी की 11 सीटों का क्या रहा मिजाज?

2027 के विधानसभा चुनाव से पहले ‘सेमीफाइनल’ माने जा रहे इस एमएलसी चुनाव में कांटे की टक्कर देखने को मिली। कुल 11 सीटों में से बीजेपी ने 6 सीटों पर और सपा ने 5 सीटों पर अपनी धाक जमाई है:

  • मेरठ स्नातक: दिनेश कुमार गोयल (BJP)

  • लखनऊ शिक्षक: उमेश द्विवेदी (BJP)

  • वाराणसी शिक्षक: लाल बिहारी यादव (सपा)

  • आगरा शिक्षक: आकाश अग्रवाल (सपा)

  • मेरठ शिक्षक: श्रीचंद शर्मा (BJP)

  • बरेली-मुरादाबाद शिक्षक: डॉ. हरि सिंह ढिल्लों (BJP)

आगरा में जीत दर्ज करने के बाद भी सपा का इस तरह हमलावर रहना यह दिखाता है कि 2027 के महासमर से पहले कोई भी दल राजनीतिक दबाव बनाने का कोई मौका हाथ से जाने नहीं देना चाहता।

You Might Also Like

Lucknow: हजरतगंज में CA दफ्तर में आग, कंप्यूटर और इलेक्ट्रॉनिक सामान प्रभावित
अमित शाह का विपक्ष पर हमला, बोले—14 पार्टियां मिलकर भी देश की आवाज नहीं बन सकतीं
2027 चुनाव से पहले यूपी कांग्रेस में बड़ा फेरबदल: अजय राय की छुट्टी, प्रमोद तिवारी की बेटी आराधना मिश्रा ‘मोना’ बनीं नई प्रदेश अध्यक्ष
PM के गढ़ में Akhilesh Yadav की हुंकार: वाराणसी से साधेंगे पूर्वांचल के ‘पटेल’ वोटर्स!
“राहुल गांधी, आपके इरादे कभी सफल नहीं होंगे”: नितिन नबीन ने विपक्ष पर ‘अर्बन नक्सल’ मानसिकता का आरोप लगाया
Share This Article
Facebook Email Print
Previous Article Neeraj Yadav Neeraj Yadav ने किया सुसाइड, 3 बार के पैरा गोल्ड विजेता का निधन
Next Article नीरज कुमार नीरज कुमार का अनंत सिंह पर तंज: बोले- कहां ही रे गुंजन
Leave a Comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent Posts

  • श्री भगवतलीला धर्म मंडल, मछलीगांव द्वारा आयोजित भव्य रामलीला संपन्न
  • पिता के वचन की मर्यादा के लिए श्रीराम ने त्यागे राजमहल के सुख : आचार्य शांतनु जी महाराज
  • अविरल सेवा संस्थान द्वारा भव्य कविगोष्ठी एवं सम्मान समारोह
  • नीरज कुमार का अनंत सिंह पर तंज: बोले- कहां ही रे गुंजन
  • UP MLC चुनाव का परिणाम, आगरा में चल रहा है अलग ही “सियासी ड्रामा”

Recent Comments

  1. Sushil kumar Shukla on भारतीय जनभाषा प्रचार समिति द्वारा विचार गोष्ठी एवं परिचर्चा संपन्न 
about us

Akhand Rashtra एक राष्ट्रीय दैनिक अख़बार है, जो 20 वर्षों से निष्पक्ष, सटीक और जिम्मेदार पत्रकारिता करते हुए प्रिंट व डिजिटल माध्यमों पर सक्रिय है।

Important Category

  • उत्तर प्रदेश
  • मध्य प्रदेश
  • उत्तराखंड
  • गुजरात
  • पश्चिम बंगाल
  • बिहार
  • महाराष्ट्र

Important Links

  • देश
  • विदेश
  • एक्सक्लूसिव
  • अपराध
  • राजनीति
  • साहित्य

Quick Link

  • About Us
  • Privacy Policy
  • Terms & Conditions – Akhand Rashtra
  • Disclaimer
  • GDPR
  • Contact
© 2008 - 2026 Akhand Rashtra News All Rights Reserved. Proudly Made By Akshant Media Solution
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?

Not a member? Sign Up