मुंबई। महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस जनता के साथ-साथ पार्टी के पदाधिकारियों, कार्यकर्ताओं और निजी संबंधों का भी विशेष ध्यान रखते हैं। यही कारण है कि अत्यंत व्यस्तता के बावजूद वे समय निकालकर अपने लोगों से मुलाकात कर ही लेते हैं। बीती रात वे श्री सिद्धिविनायक मंदिर ट्रस्ट के कोषाध्यक्ष तथा भाजपा के मुंबई उपाध्यक्ष आचार्य पवन त्रिपाठी के गोरेगांव स्थित आवास पर पहुंच गए, जहां उन्होंने न सिर्फ रात्रि भोज किया अपितु उनके परिवार जनों से भी पारिवारिक माहौल में बातचीत की। आचार्य पवन त्रिपाठी ने विघ्नविनाशक गणपति बप्पा की मूर्ति और पुष्पगुच्छ देकर उनका सम्मान किया। आचार्य पवन त्रिपाठी तथा उनके परिवार जनों ने मुख्यमंत्री के प्रति आभार व्यक्त करते हुए धन्यवाद दिया।
घर पर आए मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस का आचार्य पवन त्रिपाठी ने किया सम्मान
ओमकार त्रिपाठी राजनीतिक विश्लेषक है, इसी के साथ
पिछले कई वर्षों से उत्तर प्रदेश की जमीनी राजनीति, प्रशासनिक हलचल और खोजी पत्रकारिता (Crime & Investigative Reporting) में सक्रिय। 19 वर्ष पुराने प्रतिष्ठित अखबार दैनिक अखंड राष्ट्र (Akhand Rashtra) के स्थानीय संपादक है,
Omkar Tripathi विशेष तौर पर निष्पक्ष आवाज और पारदर्शी गवर्नेंस के लिए प्रतिबद्ध है
Leave a Comment
