जौनपुर। गौराबादशाहपुर थाना क्षेत्र के महरुपुर गांव के पास एक तेज रफ्तार एर्टिगा कार ने बाइक सवार को टक्कर मार दिया जिससे बाइक सवार युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। जानकारी के अनुसार आजमगढ़ जनपद के देवगांव निवासी राजेंद्र यादव गुरुवार को दोपहर में अपनी बाइक से जौनपुर शहर के तरफ जा रहा था। दोपहर दो बजे बाइक सवार राजेन्द्र जैसे ही जौनपुर-आजमगढ़ हाइवे पर गौराबादशाहपुर थाना क्षेत्र के महरुपुर गांव के पास पहुचा तभी विपरीत दिशा से आ रही कार ने बाइक सवार को टक्कर मार दिया जिससे राजेन्द्र यादव (34) घायल हो गया। राजेन्द्र के सिर और हाथ के पंजे में चोट आई। स्थानीय लोगों ने एम्बुलेंस से इलाज के लिए जिला अस्पताल भिजवाया। टक्कर मारने के बाद उक्त कार चालक फरार हो गया।
तेज चलती कार ने बाइक सवार को मारी टक्कर
ओमकार त्रिपाठी राजनीतिक विश्लेषक है, इसी के साथ
पिछले कई वर्षों से उत्तर प्रदेश की जमीनी राजनीति, प्रशासनिक हलचल और खोजी पत्रकारिता (Crime & Investigative Reporting) में सक्रिय। 19 वर्ष पुराने प्रतिष्ठित अखबार दैनिक अखंड राष्ट्र (Akhand Rashtra) के स्थानीय संपादक है,
Omkar Tripathi विशेष तौर पर निष्पक्ष आवाज और पारदर्शी गवर्नेंस के लिए प्रतिबद्ध है
Leave a Comment
