जौनपुर। भारतीय जनता पार्टी काशी प्रान्त के मछलीशहर जिला अन्तर्गत जफराबाद विधानसभा क्षेत्र के सिरकोनी मण्डल की कार्यकारिणी गठित होने के साथ घोषित भी हो गयी। काशी प्रान्त के क्षेत्रीय अध्यक्ष दिलीप पटेल द्वारा जारी सूची के अनुसार क्षेत्र के मिसिरपुर गांव निवासी युवा नेता चन्द्र प्रकाश तिवारी को मण्डल महामंत्री बनाया गया। बता दें कि पूर्व में महरूपुर शक्ति केन्द्र के संयोजक रहे श्री तिवारी भारतीय जनता पार्टी के जन्म के कार्यकर्ता रहे स्व. चन्द्रबली तिवारी के पुत्र हैं जो पिताजी के पदचिन्हों पर चलते हुये परिवार, समाज, व्यापार के अलावा राजनीति में भी बढ़—चढ़कर हिस्सा लेते रहे हैं। यही कारण रहा कि श्री तिवारी को मण्डल महामंत्री जैसे महत्वपूर्ण दायित्व की जिम्मेदारी सौंपी गयी जिसकी जानकारी होने पर पार्टीजनों सहित उनके शुभचिन्तकों ने बधाई दिया। साथ ही पार्टी हाईकमान के इस निर्णय की सराहना भी किया। वहीं मण्डल अध्यक्ष रजनीश चौबे ने बताया कि उनकी कार्यकारिणी में उनके अलावा 6 उपाध्यक्ष, 2 महामंत्री, 6 मंत्री एवं 1 कोषाध्यक्ष हैं।
मंडल मंत्री बनने पर, अध्यक्ष रजनीश चौबे सहित तमाम लोगों ने दी बधाई
ओमकार त्रिपाठी राजनीतिक विश्लेषक है, इसी के साथ
पिछले कई वर्षों से उत्तर प्रदेश की जमीनी राजनीति, प्रशासनिक हलचल और खोजी पत्रकारिता (Crime & Investigative Reporting) में सक्रिय। 19 वर्ष पुराने प्रतिष्ठित अखबार दैनिक अखंड राष्ट्र (Akhand Rashtra) के स्थानीय संपादक है,
Omkar Tripathi विशेष तौर पर निष्पक्ष आवाज और पारदर्शी गवर्नेंस के लिए प्रतिबद्ध है
Leave a Comment
