-विवेक कुमार उपाध्याय
नौपेड़वा: बक्शा पुलिस ने सोमवार को गैंगेस्टर ऐक्ट के आरोपी को गिरफ्तार कर चालान भेज दिया। थानाध्यक्ष विक्रम लक्ष्मण सिंह ने बताया कि तेजीबाजार थाना क्षेत्र के अलहदिया गांव निवासी गैंगेस्टर ऐक्ट का अभियुक्त राजन यादव पुत्र महाबीर यादव को जरिये मुखबिर उपनिरीक्षक सनाउल्ला खां व सिपाही अमरजीत यादव ने सुबह लखनीपुर मोड़ से गिरफ्तार कर लिया गया। अभियुक्त के खिलाफ बक्शा, तेजीबाजार एवं सरायख्वाजा थाने पर मुकदमा दर्ज है।

