मुंबई । साहित्यिक, सामाजिक एवं सांस्कृतिक संस्था त्रिवेणी साहित्य संगम की मासिक काव्यगोष्ठी सोमवार दिनांक 16 जून 2025 को माउंट ब्यू टावर सभागृह,सिनेमैक्स सायन सर्कल मुंबई में संपन्न हुई।गोष्ठी की अध्यक्षता वरिष्ठ साहित्यकार डॉ नंदलाल पाठक ने किया तथा मुख्य अतिथि के रूप में वरिष्ठ कवि एवं लेखक ज्ञान प्रकाश गर्ग उपस्थित थे।मंच का खूबसूरत संचालन वरिष्ठ साहित्यकार अवनीश कुमार दीक्षित दिव्य ने किया। उपस्थित साहित्यकारों में वरिष्ठ गज़लकार रेखा किंगर रोशनी,अश्विनी उम्मीद लखनवी,कवि एवं पत्रकार विनय शर्मा दीप,सत्यवती मौर्य, स्वप्निल खंडेलवाल,श्रीमती साधना वाजपेयी,कवि एवं पत्रकार रवि यादव, शोभा स्वप्निल खंडेलवाल एवं इप्सा खंडेलवाल थे।उक्त काव्यगोष्ठी का आयोजन संस्था संरक्षक संतोष खंडेलवाल ने किया तथा उन्होंने उपस्थित सभी साहित्यकारों का आभार व्यक्त करते हुए धन्यवाद ज्ञापित किया।
त्रिवेणी साहित्य संगम की मासिक काव्यगोष्ठी सम्पन्न
ओमकार त्रिपाठी राजनीतिक विश्लेषक है, इसी के साथ
पिछले कई वर्षों से उत्तर प्रदेश की जमीनी राजनीति, प्रशासनिक हलचल और खोजी पत्रकारिता (Crime & Investigative Reporting) में सक्रिय। 19 वर्ष पुराने प्रतिष्ठित अखबार दैनिक अखंड राष्ट्र (Akhand Rashtra) के स्थानीय संपादक है,
Omkar Tripathi विशेष तौर पर निष्पक्ष आवाज और पारदर्शी गवर्नेंस के लिए प्रतिबद्ध है
Leave a Comment
