मुंबई । दहिसर पश्चिम वार्ड क्रमांक 1 स्थित गणपत पाटील नगर की जन समस्याओं को लेकर राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी शरद पवार गट के प्रवक्ता मनीष दुबे अपने कार्यकर्ताओं के साथ एमएचबी पुलिस स्टेशन के वरिष्ठ पुलिस निरीक्षक गणेश पवार से मुलाकात की। एक महीने पहले गणपत पाटील नगर गली नंबर 14 में हुए ट्रिपल हत्याकांड मामले और अन्य विषयों को लेकर चर्चा की गई। साथ ही वरिष्ठ पुलिस निरीक्षक को ज्ञापन भी दिया गया। ताकि गणपत पाटील नगर में लॉ एंड ऑर्डर की कोई समस्या प्रकट न हो। इनमे ड्रग्स गांजा और नशीली पदार्थ बेचने वाले लोगों पर नकेल कसने की बात कही गई। साथ ही जमीन कब्जा करने वाले, लाइट चोरी जैसी घटनाओं के बारे में चर्चा की गई।
जन समस्याओं को लेकर पुलिस अधिकारी से मिले मनीष दुबे
ओमकार त्रिपाठी राजनीतिक विश्लेषक है, इसी के साथ
पिछले कई वर्षों से उत्तर प्रदेश की जमीनी राजनीति, प्रशासनिक हलचल और खोजी पत्रकारिता (Crime & Investigative Reporting) में सक्रिय। 19 वर्ष पुराने प्रतिष्ठित अखबार दैनिक अखंड राष्ट्र (Akhand Rashtra) के स्थानीय संपादक है,
Omkar Tripathi विशेष तौर पर निष्पक्ष आवाज और पारदर्शी गवर्नेंस के लिए प्रतिबद्ध है
Leave a Comment
